Home
Mobile

Poco M6 Pro 5G 10 हजार से कम कीमत के साथ भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री

Poco M6 Pro 5G Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) ने आज अपने लेटेस्ट M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Poco M6 Pro को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन किफायती दाम में आने वाले 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो गया है। यह फोन 50MP कैमरा और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Poco M6 Pro 5G का दाम

Poco M6 Pro 5G को कंपनी ने फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसके बेस मॉडल जो कि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसे आप 9,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 6GB+128GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 11,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 9 अगस्त से बिक्री के उपलब्ध होगा। आपको बता दें, अगर इस फोन की खरीदारी कस्टमर ICICI बैंक कार्ड से करता है तो इस पर 1,000 रुपये के छूट का भी लाभ ले सकता है।

Poco M6 Pro 5G 10 हजार से कम कीमत के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Poco M6 Pro 5G के खूबियां

Poco M6 Pro 5G में फुल एचडी+ स्क्रीन रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 550nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। Poco M6 Pro 5G को स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैक किया गया है, जो 4mn प्रोसेस पर आधारित है। इस प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम के इस नए चिपसेट की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह पहले के मुकाबले 10% बेहतर CPU परफॉर्मेंस देगा। आपको बता दें, इससे पहले Redmi 12 5G में इसे शामिल किया गया था। जो भारत में पेश करने वाला पहला फोन था। फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस लेटेस्ट फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाने का ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 3.5 मिमी हेडफोन जैक भी शामिल किया गया है। यह फोन IP53 रेटिंग के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M6 Pro 5G smartphone is equipped with Snapdragon 4 Gen 2 processor. Its base variant costs Rs 9,999 and the top-end model costs Rs 11,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X