11 हजार से भी कम बजट में आ रहे धांसू फीचर्स से लैस ये 5G फोन्स , यहां देखें लिस्ट
अगर आप भी कम बजट में दमदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए POCO M6 Pro 5G और Redmi 12 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आपको बता दें, स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने में हाल ही में Poco M6 Pro 5G को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। जिसकी कीमत 10,999 रुपये तय किया गया है। वहीं Redmi ने भी 12 5G को भी पेश किया गया है। जो इसी कीमत के साथ आ रहा है। इन दोनों फोन्स के फीचर्स भी काफी हद तक एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं। तो चलिए आपको 11 हजार से भी कम कीमत में आने वाले इन हैंडसेट के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप दोनों में से अपने लिए बेहतर फोन चुन सकें।
Poco M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G कीमत
Poco M6 Pro 5G के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज की कीमत भारत में 10,999 रुपये तय हुआ है। वहीं 6 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 12,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Redmi 12 5G की बात करें तो इसके 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है, 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये तय किया गया है।

Poco M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G डिस्प्ले
Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
Redmi 12 5G को 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स मिल रहा है। इसके प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है।
Poco M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G प्रोसेसर
Poco M6 Pro 5G में स्नैपड्रैगन जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। Poco M6 Pro 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा IR ब्लास्टर और हेडफोन जैक भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। Redmi 12 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8 GB तक रैम के साथ 256 GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।
Poco M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G कैमरा
Poco M6 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi 12 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरे का सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं। इसमें भी यूजर को 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Poco M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G बैटरी
Poco M6 Pro 5G को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।
Redmi 12 5G में भी 5,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








