₹10000 से कम में आया Poco M7 5G, 128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा धांसू बैटरी पैक
Poco M7 5G: पोको ने भारतीय यूजर्स के लिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन को अफोर्डेबल प्राइस में कई शानदार फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आई है। इसमें 10,000 रुपये से कम कीमत में आकर्षक स्पेसिफिकेशन और डिजाइन मिलता है।
यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 6GB रैम भी दी गई है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से 7 मार्च से खरीद सकेंगे। आइए, जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल।

पोको M7 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
पोको M7 में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म और एड्रेनो GPU से लैस है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए है।
इसमें 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन है। यह डिवाइस 5,160 mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 33W का चार्जर मिलता है।
ओएस और बैटरी
यह फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड हाइपर OS पर चलता है। कंपनी 2 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच की गारंटी देती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP52 सर्टिफिकेशन भी इसमें दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, और 150% सुपर वॉल्यूम के साथ बॉटम-फायरिंग स्पीकर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी शूटर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पोको M7 की प्राइस, ऑफर और अवेलेबिलिटी
पोको M7 5G की कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये है, 8GB+128GB मॉडल के लिए 10,999 रुपये से शुरू होती है। यह डिवाइस 7 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे सैटिन ब्लैक, मिंट ग्रीन, और ओशन ब्लू कलर में लाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








