POCO M7 Plus 5G Launch: 7000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ भी स्लिम डिजाइन का गेमचेंजर कॉम्बिनेशन
POCO M7 Plus 5G Launch: स्मार्टफोन की दुनिया में अक्सर बैटरी क्षमता और डिजाइन के बीच समझौता करना पड़ता है। बड़ी बैटरी मतलब भारी और मोटा फोन। लेकिन POCO ने अपने नए M7 Plus 5G के साथ इस धारणा को चुनौती दी है।
7000mAh की विशाल बैटरी, 6.9-इंच का सबसे बड़ा डिस्प्ले और फिर भी सिर्फ 8.4mm मोटा है। यह कॉम्बिनेशन इस प्राइस सेगमेंट में वाकई अनोखा है।

सबसे बड़ा डिस्प्ले, सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट
POCO M7 Plus 5G में 6.9-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा और सबसे स्मूद डिस्प्ले है। 550 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन इसे इंडोर-आउटडोर दोनों में उपयोगी बनाते हैं।
स्लिमनेस के पीछे इंजीनियरिंग
7000mAh बैटरी के साथ पतला फोन बनाना आसान नहीं होता। POCO ने इसके लिए सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो ज्यादा एनर्जी डेंसिटी के साथ कॉम्पैक्ट साइज देती है। इसका मतलब है कि फोन पतला, हल्का और फिर भी पावरफुल बैकअप देने में सक्षम है।
लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस का वादा
POCO ने बताया कि यह बैटरी 1600 चार्ज साइकल तक इंजीनियर की गई है और 4 साल बाद भी 80% कैपेसिटी बनाए रख सकती है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को बार-बार बैटरी डिग्रेडेशन की चिंता नहीं होगी, जो आमतौर पर बड़ी बैटरी वाले फोन में देखी जाती है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट
M7 Plus 5G में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है, जो मिड-रेंज में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट देता है। इसमें 6GB/8GB (8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ) RAM मिलता है। स्टोरेज के मामले में ये फोन 128GB UFS 2.2 (1TB तक एक्सपैंडेबल) के साथ आता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये डिवाइस Android 15 + HyperOS अपडेट के साथ आता है, जिसमें आपको 2 OS अपडेट + 4 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।
कैमरा और फीचर्स
रियर पैनल की बात करें तो इसमें 50MP मेन और सेकेंडरी सेंसर के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट) साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर की भी सुविधा दी गई है।
चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग
33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा, 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है, जो लंबे ट्रैवल या आउटडोर एक्टिविटीज में बेहद काम आ सकता है।
बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 144 घंटे म्यूजिक, 27 घंटे सोशल मीडिया, 24 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग, 12 घंटे नेविगेशन हो सकता है।
कीमत और उपलब्धता
इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन को 3 कलर ऑप्शंस: Chrome Silver, Aqua Blue, Carbon Black में पेश किया गया है।
फोन की सेल 19 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी और लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹1,000 डिस्काउंट (HDFC, ICICI, SBI कार्ड) या एक्सचेंज बोनस और 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी।
क्यों है यह यूनिक डिवाइस?
अक्सर बड़ी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले फोन को भारी बना देते हैं, जिससे हैंडलिंग मुश्किल होती है। लेकिन POCO M7 Plus 5G ने यह साबित कर दिया है कि 'पावर और पोर्टेबिलिटी' साथ-साथ दी जा सकती है। यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो दिनभर कंटेंट देखते हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं या लंबे ट्रैवल में भरोसेमंद बैटरी चाहते हैं ।
POCO M7 Plus 5G सिर्फ बैटरी या डिस्प्ले का अपग्रेड नहीं है, बल्कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन डिजाइन फिलॉसफी में बदलाव का संकेत है। स्लिमनेस, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले का यह कॉम्बिनेशन आने वाले समय में दूसरे ब्रांड्स के लिए भी नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








