POCO M7 Plus 5G vs Vivo T4x 5G: कौन सा फोन है बजट 5G मार्केट का किंग? किसे खरीदना होगा फायदेमंद
POCO M7 Plus या Vivo T4x: Poco और Vivo दोनों ही ऐसे ब्रांड है, जो अपने कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए बजट फोन को लॉन्च करते रहते है। इसी सिलसिले में हाल ही में POCO M7 Plus 5G को लॉन्च किया गया था। आज यानी 19 अगस्त को सेल पर जा रहा है। इस फोन का सीधा कंपेरिजन Vivo T4x 5G से किया जा रहा है।
मार्च 2025 में लॉन्च हुए Vivo T4x 5G कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। दोनों फोन 17,000 रुपये से कम कीमत वाले यूजर्स को टारगेट करते हैं, लेकिन इनका फोकस अलग-अलग जरूरतों पर है। आइए जानते हैं किसमें क्या कुछ खास है। यहां हम इन डिवाइस के हर पहलूओं पर बात करेंगे।

कितनी है कीमत ?
POCO M7 Plus 5G को 19 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 8GB+128GB की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। साथ ही HDFC, SBI और ICICI बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
दूसरी ओर, Vivo T4x 5G पहले से ही फ्लिपकार्ट, Vivo की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 8GB+128GB की 14,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की 16,999 रुपये है।
डिस्प्ले और डिजाइन
POCO M7 Plus 5G में 6.9-इंच का बड़ा Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर दबाव कम करता है।
Vivo T4x 5G में 6.72-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यानी आउटडोर विजिबिलिटी Vivo के फोन में बेहतर होगी।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस की बात करें तो POCO M7 Plus 5G को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट से पावर मिलती है। इसमें 8GB तक रैम (16GB तक वर्चुअल एक्सपेंशन) और 128GB स्टोरेज है। फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है और कंपनी ने दो साल के मेजर अपडेट का वादा किया है।
Vivo T4x 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में 256GB तक स्टोरेज मिलता है। यह Funtouch OS 15 पर चलता है, जिसमें AI टूल्स जैसे Live Text और AI Screen Translation शामिल हैं।
कैमरा और वीडियो
दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फर्क यहां वीडियो रिकॉर्डिंग में आता है। POCO M7 Plus 5G सिर्फ 1080p रिकॉर्डिंग तक सीमित है, जबकि Vivo T4x 5G में 4K रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही Vivo में AI फोटोग्राफी फीचर्स और नाइट मोड भी है।
बैटरी और चार्जिंग
POCO M7 Plus 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी यह फोन लंबे समय तक चलने के लिए बेहतर विकल्प है।
Vivo T4x 5G में 6,500mAh बैटरी दी गई है, लेकिन इसमें 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप बैटरी बैकअप और किफायती लॉन्च प्राइस को प्राथमिकता देते हैं, तो POCO M7 Plus 5G आपके लिए बेहतर डील है। वहीं, अगर आपको ब्राइट डिस्प्ले, AI कैमरा फीचर्स और तेज चार्जिंग चाहिए, तो Vivo T4x 5G अच्छा विकल्प साबित होगा।
दोनों फोन में 5G सपोर्ट, IP64 रेटिंग और प्रैक्टिकल फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर, अगस्त 2025 में बजट स्मार्टफोन बायर्स के पास पहले से ज्यादा दमदार विकल्प मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications








