Home
Mobile

लॉन्च से पहले Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G के फीचर्स का खुलासा

Poco ने भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाले Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G के खास स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की है। मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में आने वाले ये डिवाइसेस को यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आइए इनके आधिकारिक तौर पर घोषित को कुछ खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

Poco M7 Pro 5G

पोको M7 प्रो 5जी फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इसमें आपको 50MP Sony LYT-600 सेंसर और सेगमेंट का सबसे बड़ा f/1.5 अपर्चर दिया गया है। जिससे कि, यह कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम होग।

Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G के फीचर्स का खुलासा

Poco M7 Pro 5G में एडवांस AI फीचर्स जैसे AI जूम और AI नाइट मोड शामिल हैं, जो आपके फोटोग्राफी अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। ये इंटेलिजेंट टूल्स फोटो एडटिंग को आसान बनाते हैं, अनचाहे तत्वों को हटाते हैं, और आपकी फोटो को बिना किसी झंझट के प्रो-लेवल फिनिश देते हैं।

Poco C75 5G

पोको सी75 5जी पावर और परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 4nm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। अपनी सेगमेंट में यह प्रोसेसर फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस की गारंटी देता है। Poco C75 5G में 8GB तक रैम और 4GB वर्चुअल रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज फैसलिटी है।

इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और MIUI डायलर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस हैंडसेट को दो साल तक OS अपडेट और 4 साल तक की सुरक्षा अपडेट मिलेंगे, जो इसे एक किफायती 5G फोन के तौर पर बेहद आकर्षक बनाता है, जिसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये होगी।

Poco M7 Pro 5G अपने एडवांस कैमरा सेटअप और AI-संचालित टूल्स से लैस होगा, जबकि C75 5G पावरफुल प्रोसेसर और प्रयाप्त रैम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन और दक्षता ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को एक स्मूथ और फास्ट एक्सपीरियंस होगा। दोनों डिवाइसेस यूजर्स के लिए परफेक्ट बैलेंस ऑफ पावर परफॉर्मेंस लाते हैं।
Poco के ये फोन्स यूजर्स के कई जरूरतों को पूरा करती है।

M7 Pro 5G जहां बेहतरीन फोटोग्राफी और AI-संचालित फीचर्स के साथ फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है, वहीं C75 5G अपने पावरफुल प्रदर्शन और विश्वनीयता के साथ रोजाना के कार्यों को सुचारू बनाता है। दोनों फोन्स अपने-अपने सेगमेंट में एक मानक स्थापित करते हैं, जो उन्हें हर प्रकार के यूजर के लिए आकर्षक ऑप्शन बनाते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M7 Pro 5G and C75 5G Features revealed ahead of india launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X