Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G की आज होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत व फीचर्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Poco आज भारतीय बाजार में अपने दो नए हैंडसेट Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G लॉन्च करने जा रही है। हालांकि लॉन्च से पहले ही दोनों फोन्स के लगभग सभी खासियतों पर से पर्दा उठ चुका है। ये स्मार्टफोन्स लॉन्च के बाद बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होंगे।
अगर आप भी कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी अपने इस आगामी दोनों फोन्स को कम दाम में आकर्षक फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश करेगी। तो चलिए आपको आगे इसकी सभी डिटेल्स बताते हैं।

Poco M7 Pro 5G
Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर होगा, जो परफॉर्मेंस को दमदार बनाएगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
पोको M7 प्रो 5जी फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इसमें आपको 50MP Sony LYT-600 सेंसर और सेगमेंट का सबसे बड़ा f/1.5 अपर्चर दिया गया है। जिससे कि, यह कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो कैप्चर करने में सक्षम होग।
में एडवांस AI फीचर्स जैसे AI जूम और AI नाइट मोड शामिल हैं, जो आपके फोटोग्राफी अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। ये इंटेलिजेंट टूल्स फोटो एडटिंग को आसान बनाते हैं, अनचाहे तत्वों को हटाते हैं, और आपकी फोटो को बिना किसी झंझट के प्रो-लेवल फिनिश देते हैं। कंपनी ने पहले ही हिंट दे दिया है कि, इसकी कीमत 16,000 रुपये से कम होती है।
Poco C75 5G
पोको सी75 5जी पावर और परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 4nm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। अपनी सेगमेंट में यह प्रोसेसर फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस की गारंटी देता है। Poco C75 5G में 8GB तक रैम और 4GB वर्चुअल रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज फैसलिटी है।
इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और MIUI डायलर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस हैंडसेट को दो साल तक OS अपडेट और 4 साल तक की सुरक्षा अपडेट मिलेंगे, जो इसे एक किफायती 5G फोन के तौर पर बेहद आकर्षक बनाता है, जिसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये होगी।
Poco M7 Pro 5G अपने एडवांस कैमरा सेटअप और AI-संचालित टूल्स से लैस होगा, जबकि C75 5G पावरफुल प्रोसेसर और प्रयाप्त रैम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन और दक्षता ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को एक स्मूथ और फास्ट एक्सपीरियंस होगा। दोनों डिवाइसेस यूजर्स के लिए परफेक्ट बैलेंस ऑफ पावर परफॉर्मेंस लाते हैं।
Poco के ये फोन्स यूजर्स के कई जरूरतों को पूरा करती है। M7 Pro 5G जहां बेहतरीन फोटोग्राफी और AI-संचालित फीचर्स के साथ फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है, वहीं C75 5G अपने पावरफुल प्रदर्शन और विश्वनीयता के साथ रोजाना के कार्यों को सुचारू बनाता है। दोनों फोन्स अपने-अपने सेगमेंट में एक मानक स्थापित करते हैं, जो उन्हें हर प्रकार के यूजर के लिए आकर्षक ऑप्शन बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








