Poco M7 Pro और C75 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास फीचर्स का खुलासा
Poco 17 दिसंबर को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Poco M7 Pro और Poco C75 5G लॉन्च करेगा। यह पोको C75 का 5G वेरिएंट होगा, जा अक्टूबर में लॉन्च हुए 4G मॉडल से अलग है। दोनों नए स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होंगे, और पोको के प्रशंसकों को इनकी नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स का इंतजार रहेगा।
जैसा कि ज्यादातर स्मार्टफोन रिलीज के पहले होता है, पोको ने भी लॉन्च से पहले अपने नए स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन का टीजर शुरू कर दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार ये स्मार्टफोन जबरजस्त फीचर्स के साथ आने वाले हैं, और पोको के फैंस को इनके बारे में और भी दिलचस्प अपडेट्स का इंतजार है।

Poco M7 Pro
Poco M7 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल HD+AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो स्मूथ स्क्रोलिंग और शानदार विजिबिलिटी का एक्सपीरियंस देगा। यह डिस्प्ले 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। जिससे आउटडोर उपयोग भी आसान होगा। इसके अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा के साथ यह फोन टिकाऊ और मजबूत होगा।
Poco M7 Pro के प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) शामिल है। सेल्फी के लिए 20MP सेंसर दिया गया है। Flipkart लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और USB-C पोर्ट मिलेगा।
Poco C75 5G
एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसका डिजाइन 4G वेरिएंट जैसा होगा, लेकिन इसमें नया स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा, जो 8GB तक रैम के साथ काम करेगा। हालांकि स्टोरेज के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा, जिससे स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
Poco C75 5G अपने सेगमेंट में Sony कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जो कैमरा क्वालिटी में नई ऊंचाइयों को छूने का वादा करता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और Poco की कस्टम HyperOS स्किन के साथ Android 14 मिलेगा, जो स्मार्टफोन को एक शानदार यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
पोको ने C75 5G के लिए 2+4 साल के अपडेट का वादा किया है, यानी दो साल तक प्रमुख OS अपग्रेड और चार साल तक सुरक्षा पैच मिलेंगे। GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन भारत में 9,000 रुपये से कम की कीमत में उपलब्ध होगा, जिससे यह बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications








