Poco M7 Pro 5G vs Poco M7 Plus 5G: कौन है 2025 का असली मिड-रेंज किंग?
Poco M7 Pro 5G vs Poco M7 Plus 5G: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में जब Poco ने M7 सीरीज के दो नए मॉडल- Poco M7 Pro 5G (8GB RAM + 256GB) और Poco M7 Plus 5G लॉन्च किए हैं।
ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर साबित होगा। आइए दोनों फोन के फीचर्स, परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी की पूरी तुलना करते हैं। यहां हम इन दोनों फोन के कंपेरिजन कर रहे हैं, इसमें हम जानेंगे कि कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां हम इन डिवाइस के बारे में जानेंगे।

डिजाइन और डिस्प्ले
Poco M7 Pro 5G का डिज़ाइन कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फील देता है। इसमें 6.67 इंच का gOLED डिस्प्ले है, जो HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसकी डिस्प्ले ब्राइटनेस 2100 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ~92% है, जो इसे ज्यादा इमर्सिव बनाता है।
वहीं Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट देता है। हालांकि, इसका PPI (374) Pro मॉडल के मुकाबले थोड़ा कम है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ~85% है। अगर आपको ज्यादा ब्राइट और कलर-एक्युरेट डिस्प्ले चाहिए, तो M7 Pro बेहतर है, जबकि M7 Plus ज्यादा बड़ी स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए सही रहेगा।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Poco M7 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट है, जो 2.5 GHz की स्पीड देता है। यह Android 14 पर आधारित HyperOS पर चलता है। इसके साथ आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी है।
दूसरी ओर, Poco M7 Plus 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है, जो Android 15 और HyperOS 2 पर चलता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है, लेकिन 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है। यहां पर M7 Pro ज्यादा स्मूद और तेज़ एक्सपीरियंस देगा, खासकर हेवी ऐप्स और गेम्स में।
कैमरा क्वालिटी
दोनों फोन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। लेकिन Poco M7 Pro 5G में Sony LYT 600 सेंसर के साथ OIS (Optical Image Stabilization) दिया गया है, जो लो-लाइट और वीडियो स्टेबिलिटी में बेहतर है।
फ्रंट कैमरे की बात करें, तो M7 Pro में 20MP सेल्फी कैमरा है, जबकि M7 Plus में सिर्फ 8MP। अगर आप सोशल मीडिया कंटेंट बनाते हैं या सेल्फी के शौकीन हैं, तो M7 Pro आपके लिए ज्यादा उपयुक्त है।
बैटरी और चार्जिंग
M7 Plus 5G में बैटरी के मामले में बड़ी बढ़त है। इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, M7 Pro 5G में 5110mAh की बैटरी है, लेकिन इसमें 45W फास्ट चार्जिंग है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है। अगर आपको ज्यादा बैकअप चाहिए, तो M7 Plus बेहतर रहेगा, लेकिन फास्ट चार्जिंग और हल्के वजन के लिए M7 Pro सही है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
Poco M7 Pro 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 14,899 रुपये है। वहीं Poco M7 Plus 5G (6GB + 128GB) की कीमत 13,999 रुपये है। केवल 900 के अंतर में M7 Pro ज्यादा RAM, ज्यादा स्टोरेज, बेहतर डिस्प्ले, बेहतर फ्रंट कैमरा और तेज़ चार्जिंग देता है। वहीं M7 Plus आपको बड़ी बैटरी और नई Android वर्ज़न के साथ मिलता है।
किसे फोन को चुनें?
अगर आप गेमिंग, फोटोग्राफी और प्रीमियम डिस्प्ले चाहते हैं तो आप Poco M7 Pro 5G के बारे में सोच सकते हैं। वहीं अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी स्क्रीन चाहिए तो आप Poco M7 Plus 5G को खरीद सकते हैं।
अगर आप थोड़ा ज्यादा स्पेंड कर सकते हैं, तो Poco M7 Pro 5G आपको एक बैलेंस्ड पैकेज देगा जिसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतर डिस्प्ले और कैमरा है। लेकिन अगर आपका फोकस सिर्फ बैटरी और बड़ी स्क्रीन पर है, तो Poco M7 Plus 5G भी एक अच्छा विकल्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications








