Home
Mobile

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: दोनों फोन्स में जानें आपके लिए कौन सा होगा बेस्ट ऑप्शन ?

Poco ने भारतीय बाजर में M7 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह स्मार्टफोन सीधे तौर पर Readmi Note 14 5G से मुकाबला करता है, जो 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। अगर आप इन दोनों फोन्स के बीच कंफ्यूज हैं, तो इस आर्टिकल में हम इनके कीमत और फीचर्स की तुलना करेंगे।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: जानें किसे लेना है फायदे का सौदा?

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: कीमत

Poco M7 Pro के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, जबकि 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 20 दिसंबर को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में ICICI और SBI कार्ड से भुगतान करने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, और एक्सचेंज ऑफर पर भी 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

वहीं Redmi Note 14 5G के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, जबकि 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन टाइटन ब्लैक, मिस्टिक व्हाइट औप फैंटम पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: डिस्प्ले

पोको एम7 प्रो 5जी में 6.67 इंच फुलएचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। जबकि, Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक के साथ आता है।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Poco M7 Pro 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Redmi Note 14 5G में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट शामिल किया गया है।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: स्टोरेज

Poco M7 Pro 5G स्मार्टफोन 6GB,8GB रैम के साथ 128GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जबकि, Redmi Note 14 में 6GB/128GB, 8GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन मिलता है।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.5 के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2MP डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा है।

जबकि, Redmi Note 14 5G में OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50MP का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: बैटरी

Poco M7 Pro 5G को पावर देने के लिए 5110mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि, Redmi Note 14 5G में आपको 5,110mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: अन्य फीचर्स

पोको एम7 प्रो 5जी डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट (IP64) है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी फीचर्स दिए गए हैं। जबकि, Redmi Note 14 5G में 5G, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, Glonass, Beidou, Galileo और टाइप-C पोर्ट मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco M7 Pro vs Redmi Note 14: comparison which is better in price features and specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X