ताकतवर प्रोसेसर और बड़ी बैटरी, Poco M8 की भारत में एंट्री, देखें प्राइस और ऑफर्स
Redmi के सब-ब्रांड पोको ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन रेंज को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने Poco M8 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। पिछले फोन के कंपेरिजन में नया डिवाइस कई बड़े अपग्रेड लेकर आया है।
यह स्मार्टफोन स्लीक फॉर्म फैक्टर और मैसिव बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए चेक करते हैं फुल डिटेल...

डिजाइन और डिस्प्ले
फोन में नया डिजाइन और बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें डुअल-टोन डिजाइन है। डिवाइस 7.35mm पतला है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली 6.77 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रहा है।
प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा
नए फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर है, जिसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,520mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें 4k वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50MP मेन सेंसर है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मिल रहा है। फोन Hyper OS 2 के साथ Android 15 पर ऑपरेट होता है। इसे 4 साल के ओएस अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिल हुए हैं।
Poco M8 5G की कीमत और ऑफर
पोको एम8 5G का 6GB/128GB मॉडल 18,999 रुपये में आया है। इसके 8GB/128GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। वहीं 8GB/256GB मॉडल 21,999 रुपये में बिकेगा। इसकी सेल 13 जनवरी से लाइव होने वाली है। सेल के पहले 12 घंटे में 1000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा।
Poco M8 5G vs Redme Note 15
हाल ही में Redme Note 15 भी लॉन्च हुआ है, जो इस प्राइस सेगमेंट को टारगेट करता है। इसमें 6.77 इंच एमोलेड डिस्प्ले है। रेडमी के फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे कंपनी ने 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया है। रेडमी के फोन 45W वाली 5520mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 108MP का कैमरा मिल रहा है। इसकी कीमत 22,999 रुपये से शुरू है।


Click it and Unblock the Notifications








