Amazon, Flipkart से पहले Poco की सेल शुरू, X6 सीरीज के साथ इन फोन्स पर बंपर छूट, ऑफर देखें
Amazon और Flipkart से पहले POCO ने भारत में सेल की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स को कीमत से बेहद कम दाम में ग्राहकों को खरीदने का मौका दे रही है। इस सेल के तहत ग्राहक POCO X6, POCO X6 Pro, POCO M6 के साथ अन्य पोको फोन्स को कई ऑफर के साथ खरीद सकेंगे।
आपको बता दें, इस सेल की शुरूआत आज यानी कि, 1 मई से शुरू हो रही है, जो अगले 10 मई 2024 तक चलेगी। कस्टमर्स पोको की इस सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले POCO स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ इस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल में POCO की सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स के बारे में बताने जा रहे है। जो अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर चल रही बिक्री के दौरान किफायती दाम पर उपलब्ध हैं।
POCO की इस सेल में X6 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर ग्राहक खरीद सकते हैं, जबकि इसके 8GB/512GB मॉडल जिसकी कीमत 28,999 रुपये है, इसे 24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

वहीं POCO X6 का बेस मॉडल 8GB/256GB को 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही इसके 12GB/512GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये के बजाय 20,999 रुपये सेल में तय हुआ है।
POCO X6 Neo को सेल में ग्राहक 15,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा POCO M6 Pro 5G को 3,500 रुपये तक की थूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके बेस वेरिएंट 4GB/128GB मॉडल की कीमत सेल में 8,999 रुपये तय की गई है।

POCO M6 5G को पोको सेल में 7,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं इसके 4GB/ 128GB वाले स्टैंडर्ड मॉडल को 8,299 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
POCO C65 को सेल में 6,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं POCO C61 को 4GB/64GB मॉडल के लिए 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








