Poco M6 4G सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट, जल्द हो सकती है एंट्री
Poco M6 4G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Poco जल्द ही अपना नया हैडसेट M6 4G को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, इस आगामी स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट कर दिया गया है।
आपको बता दें, पिछले साल लॉन्च हुए Poco M6 5G का ये 4G वेरिएंट वेरिएंट होगा। गौरतलब है कि, साल की शुरुआत में ही कंपनी ने Poco M6 Pro 4G को कुछ इंटरनेशनल बाजारों में पेश किया था।

Poco M6 4G को मॉडल नंबर 2404APC5FG के साथ NBTC साइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले ही इसी मॉडल नंबर के साथ इसे FCC वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था।
जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन Xiaomi के नए एंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS पर संचालित होगा। इसके साथ ही इसमें डुअल बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी और NFC के लिए सपोर्ट दिया जा सकता है।

इस आगामी फोन को लेकर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो Poco M6 4G को Redmi 13 4G के रिब्रांडेड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 4,930mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। इसके साथ ही इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 मिल सकता है।
अभी हाल ही में पोको ने भारत में Poco X6 5G के 12 GB के रैम और 256 GB की स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराया है। बता दें, इस स्मार्टफोन को एक महीने पहले ही 8GB/256 GB और 12GB /512 GB के वेरिएंट्स में लाया गया था। जिसे Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर से पैक किया गया है।

Poco M6 5G स्पेसिफिकेशन्स- पोको एम6 5जी स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ सपोर्ट दिया गया है। फोन में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट भी दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन 2 एंड्रॉइड अपडेट और तीन साल सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI ड्यूल कैमरा सपोर्ट मिल रहा है। जो 5MP AI सेल्फी कैमरा से लैस है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं इसमें फास्ट साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और अनलॉकिंग फैसलिटी भी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








