Home
Mobile

Poco X5 5G, Poco X5 Pro 5G भारत में 6 फरवरी को होगा लॉन्च

Poco X5 5G, Poco X5 Pro 5G भारत में 6 फरवरी को होगा लॉन्च

Poco ने इससे पहले अपनी X5 सीरीज के लॉन्च को टीज किया था। पिछले कुछ हफ्तों में, फोन को लेकर कई लीक्स और रिपोर्ट मिले थे। बता दें कि यह सीरीज एक बेस मॉडल और एक प्रो वर्जन के साथ आएगा। इसे हाल ही में हंगेरियन रिटेल वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। स्मार्टफोन की रिलीज डेट के बारे में पिछले लीक और अटकलों से पता चलता है कि, कंपनी ने अब Poco X5 5G और Poco X5 Pro 5G के लिए भारत और ग्लोबल लॉन्च की डेट को कर्फप्म कर दिया है।

बता दें कि पोको इंडिया ट्विटर हैंडल (@IndiaPOCO) ने एक ट्वीट के जरिए से Poco X5 5G और Poco X5 Pro 5G के लिए भारत में रिलीज की डेट की अनाउंसमेंट की है। Poco X5 Pro 5G को 6 फरवरी लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट शाम 5.30 बजे IST में ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, Poco X5 Pro 5G को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB, और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो 21,000 और 23,000 रुपये के बीच आएगा।

Poco X5 5G, Poco X5 Pro 5G भारत में 6 फरवरी को होगा लॉन्च

इससे पहले, पोको एक्स5 5जी और पोको एक्स5 प्रो 5जी को हंगेरियन रिटेल वेबसाइट पर देखा गया था, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया था।

Poco X5 5G के स्पेसिफिकेशन

Poco X5 5G के लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में आएगा। इस हैंडसेट में नैनो-सिम सपोर्ट दिया जाएगा , और Android 11 पर बेस्ड POCO के लिए MIUI 13 चलाएगा। वेबसाइट के मुताबिक, फोन में 120Hz की रिफ्रेस रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED फुल-एचडी + स्क्रीन दी गई है। इसमें 1,080 x 2,400 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन भी दिया गया है। वहीं फोन क्वालकॉम SM6375 (स्नैपड्रैगन 695) SoC के साथ 6GB रैम से लैस होगा।

Poco X5 5G की बैटरी

Poco X5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। कहा जाता है कि फ्रंट में दिया गया कैमरा 16-मेगापिक्सल सेंसर का यूज करता है। फोन में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी कनेक्टिविटी भी मौजूद होगी। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 33W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco had earlier teased the launch of its X5 series. Over the past few weeks, there have been several leaks and reports regarding the phone. Let us tell you that this series will come with a base model and a Pro version. It was also recently listed on the Hungarian retail website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X