Poco X5 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च: जान लें कीमत, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ

Poco X5 Pro 5G ने आखिरकार भारत में अपनी मुंह दिखाई कर ही दी इसके साथ ही आपको बता दें यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778G SoC से लैस है, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 6.67-इंच Xfinity AMOLED डिस्प्ले और 108MP प्राइमरी कैमरा है के साथ आता है।
Poco X5 Pro 5G: Price And Availability
भारत में Poco X5 Pro 5G की कीमत बेस 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये और 256GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है। स्मार्टफोन को पोको येलो, होराइजन ब्लू और एस्ट्रल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। पोको का कहना है कि स्मार्टफोन 6 फरवरी से फ्लिपकार्ट के माध्यम से उपलब्ध है।
Poco X5 Pro 5G: Specifications
Poco X5 Pro 5G में 6.67-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले है। यह एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC के साथ आता है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। पोको ने स्नैपड्रैगन 778G SoC को क्यों चुना, इस सवाल का जवाब देते हुए, टंडन ने कहा कि यह एक आजमाया हुआ चिपसेट है, और 5G गेमिंग, एलीट गेमिंग फीचर्स और पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
यह पोको एक्स सीरीज़ का अब तक का सबसे हल्का, सबसे पतला स्मार्टफोन है और MIUI 14 के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है। पोको एक्स5 प्रो 5जी 12-लेयर ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12-आधारित MIUI 14 पर चलता है। पोको दो साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपडेट की पेशकश कर रहा है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए, Poco X5 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 108MP का मैन सेंसरऔर 6P लेंस के साथ है। यह भारत का पहला POCO स्मार्टफोन है जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। 8MP का सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है जिसमें 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू और 2MP मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 16MP का सेंसर है। Poco X5 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। पोको का दावा है कि फोन को 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसे धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP52 भी रेट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications