Poco X5 Pro 5G आज होने वाला है लॉन्च, जान लें कीमत के साथ सब कुछ

Poco X5 Pro 5G: Poco एक नए मॉडल - X5 Pro 5G को आज भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पहले ही लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है और कुछ दिनों से स्मार्टफोन को टीज कर रही है। पर क्या आपको पता है पोको ने नए फोन का प्रचार भारतीय टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या कर रहें है। पोको एक्स5 प्रो 5जी (Poco X5 Pro 5G) आज (6 फरवरी) को लॉन्च होगा। यहां स्मार्टफोन और उसके लॉन्च इवेंट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है:
Poco X5 Pro 5G: Launch Event Details
कंपनी ने एक लॉन्च इवेंट भी रखा है, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग केवल फ्लिपकार्ट लाइव पर शाम 5.30 बजे से शुरू होगी। पोको इवेंट में फोन की अर्ली एक्सेस सेल भी शुरू करेगा और फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की एक माइक्रो-साइट भी बनाई है।
इस लॉन्च इवेंट में साहिल, मिस्टर फैसू, ज़्या, आशीष भाटिया और नताशा सिंह सहित अन्य हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा, जो यूजर्स इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे उन्हें स्मार्टफोन और अन्य पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। पोको एक्स5 प्रो 5जी (Poco X5 Pro 5G) की सीमित समय की बिक्री में भाग लेने के लिए ग्राहकों को शामिल होने के लिए फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड करना होगा।
Poco X5 Pro 5G: Confirmed Specs
पोको एक्स5 प्रो 5जी (Poco X5 Pro 5G) की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग और कंपनी के ट्वीट्स से स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स की पुष्टि हुई है। ई-कॉमर्स चैनल के अनुसार, X5 प्रो में 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा जो डॉल्बी विजन को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 778G मोबाइल प्लेटफॉर्म होगा और इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा होगा। पोको ने यह भी पुष्टि की है कि फोन में सबसे पतला डिजाइन होगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि X5 Pro ने AnTuTu बेंचमार्किंग वेबसाइट पर 545,093 प्वाइंट्स का स्कोर हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications








