Home
Mobile

POCO X6 5G के 12GB/ 512GB वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती, जानें भारत में नई कीमत

POCO X6 5G Price Drop: POCO ने साल की शुरुआत में ही भारतीय ग्राहकों के लिए POCO X6 5G स्मार्टफोन पेश किया था। जिसे स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और हाई-रिज़ॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है।

अभी हाल ही में कंपनी ने इसके 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमतों में कटौती की थी। जिसके बाद इस फोन को ग्राहक प्रभावी कीमत 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं, लेकिन अब ब्रांड ने इसके 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज मॉडल की भी कीमतों में बंपर कटौती कर दी है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत, उपलब्धता और ऑफर डिटेल बताते हैं।

POCO X6 5G के 12GB/ 512GB वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती

POCO X6 5G नई कीमत व ऑफर- पोको एक्स6 5जी के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल जिसे कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब वर्तमान में इसे Amazon India से मात्र 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसकी कीमत में कटौती के अलावा Amazon अपने ग्राहकों को ICICI या फिर HDFC बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी ऑफर कर रहा है, जिससे इस फोन की प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाती है।

POCO X6 5G के 12GB/ 512GB वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती

को कंपनी ने इसके 8GB/ 256GB मॉडल को 21,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज मॉडल को 23,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन ऑफर्स के तहत इनकी प्रभावी कीमतें क्रमश: 17,999 रुपये और 18,999 रुपये हो गई हैं।

POCO X6 5G स्पेक्स- पोको X6 5G में 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-स्क्रीन फ़िंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस सुरक्षा दिया गया है।

POCO X6 5G के 12GB/ 512GB वेरिएंट की कीमतों में भारी कटौती

यह फोन Android 13 पर आधारित MIUI 14 के साथ आता है और जल्द ही HyperOS अपग्रेड मिलेन की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट दिया गया है। जो LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए पोको के इस फोन में OIS के साथ 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।

इसके साथ ही इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। यह फोन IP54-रेटिंग के साथ आता है। जिसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO X6 5G 12GB + 512GB model Price Drop Know new cost in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X