Home
Mobile

Poco X6 5G नये वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर

Poco X6 5G को अब नए वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसका नया वर्जन इस हैंडसेट के रिलीज होने के एक महीने बाद आया है।

Poco X6 5G को देश में 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। यह Snapdragon 7s Gen 2 SoC पर चलता है। पोको X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है और इसमें 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Poco X6 5G नये वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर

Poco X6 5G की कीमत : नए लॉन्च हुए पोको X6 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह मौजूदा समय में Flipkart के जरिए से मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शनो में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

बता दें कि ग्राहक ICICI, HDFC, Axis और SBI बैंक कार्ड या EMI लेनदेन का यूज करके पेमेंट करने पर 3,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

रैम और स्टोरेज : नया वर्जन 8GB + 256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा जो जनवरी में फोन के लॉन्च के बाद से भारत में पहले से ही उपलब्ध हैं। बेस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि टॉप-एंड मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है।

Poco X6 5G नये वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर

Poco X6 5G स्पेसिफिकेशंस : पोको X6 5G एंड्रॉइड 14-बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है। हैंडसेट को तीन एंड्रॉइड अपग्रेड और चार साल के सेफ्टी अपडेट मिलने की बात कही गई है। इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC पर बेस्ड है, जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जुड़ा है। पोको X6 में 5,100mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Poco X6 5G नये वेरिएंट के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर

Poco X6 5G कैमरा : पोको X6 ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस है, जिसमें OIS के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 12GB RAM + 256GB storage variant of the newly launched Poco X6 5G is Rs 23,999. It is currently available for sale through Flipkart in Mirror Black and Snowstorm White color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X