Poco X6 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ Flipkart से खरीदें, जानें नई कीमत व ऑफर
Poco X6 5G Discount: पोको ने अपना नया हैंडसेट POCO X6 Neo को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। जिसके बाद ब्रांड ने अपने पुराने स्मार्टफोन Poco X6 5G की कीमत में भारी कटौती की है।
दरअसल Poco X6 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 2,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। भारी डिस्काउंट के बाद इस फोन को Flipkart से 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। तो चलिए आपको इसकी नई कीमत से लेकर ऑफर तक के बारे में डिटेल्स में बताते हैं।

Poco X6 5G की नई कीमत- पोको ने X6 को 21,999 रुपये शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। जिसे अब फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 256GB इंटरनल स्टोरेज की है।
आपको बता दें, इस फोन पर कोई बैंक ऑफर्स का लाभ नहीं है। लेकिन ग्राहक एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ इस पर ले सकते हैं। लिस्टिंग की मानें तो इस पर ग्राहकों को 15,649 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस लाभ मिल सकता है।

Poco X6 5G स्पेसिफिकेशन- पोको X6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Poco के इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट इसमें शामिल किया है। जो 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज पेयर के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP सेकेंडरी और 2MP तीसरे कैमरे से लैस है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5100mAh की बैटरी दी है।
POCO X6 Neo स्पेक्स- पोको ने अपना नया हैंडसेट POCO X6 Neo को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट, 24 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे 20,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध कराया है।


Click it and Unblock the Notifications








