Home
Mobile

Poco X6 5G सीरीज की जल्द भारत में होने जा रही एंट्री, क्या कुछ होगा खास, यहां जानिए

Poco Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) जल्द ही भारतीय बाजार X6 सीरीज जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट एक साथ पेश करेगी। इसमें Poco X6 5G और Poco X6 5G Pro को शामिल किया जा सकता है। पोको के इस आगामी सीरीज को इस साल लॉन्च हुए Poco X5 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इस अपकमिंग सीरीज के तहत पेश किए जाने वाले फोन्स की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Poco X6 5G सीरीज भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

Poco X6 5G सीरीज के संभावित स्पेक्स

जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया है कि, इस सीरीज के तहत कंपनी दो फोन लॉन्च करेगी। Poco X6 5G की कीमत Poco X6 5G Pro से कम तय की जा सकती है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पोको X6 को भारत में Redmi Note 13 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। ऐसे ही इसके प्रो मॉडल को Redmi K70e के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है।

Poco X6 5G में 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की अमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 2 SoC चिपसेट दे सकती है। साथ ही इसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देगी। जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा हो सकता है।

वहीं मायस्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट की मानें तो इसके प्रो मॉडल को BIS , FCC और NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। जिससे इसकी भारत में जल्द एंट्री की उम्मीद की जा रही है। बता दें, भारत के साथ ही यह फोन जल्द ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। पोको एक्स प्रो को MediaTek Dimensity 8300 Ultra SoC चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 8 जीबी रैम 256GB स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है। एक अन्य लीक की मानें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए कंपनी 200MP का कैमरा दे सकती है।

Poco X6 5G सीरीज की कीमत

पोको अपने इस सीरीज को भारतीय बाजार में किस कीमत के साथ ला सकता है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि चीन में लॉन्च हुए Redmi K70e को कंपनी ने 23,000 रुपये कीमत के साथ पेश किया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, भारत में इसकी कीमत इसी के आस-पास तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco may soon launch two new smartphones in India under the X6 series. The Poco X6 series may include a base and Pro model. X6 of this series has also been seen on some certification sites.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X