Poco X6 5G नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, उपलब्धता से लेकर स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Poco ने हाल ही में भारत में अपने X6 5G के नए वर्जन को पेश किया है। अब कंपनी अपने इस फोन Poco X6 5G को एक नए कलर वेरिएंट स्काईलाइन ब्लू (Poco X6 5G Skyline Blue Color Variant ) में उपलब्ध कराई है।
यानि कि, अब आप इसे नए कलर ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे। इससे पहले पोको एक्स6 5जी को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। तो आइए आपको यहां इस नए कलर वेरिएंट की कीमत, उपलब्धता से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Poco X6 5G Skyline Blue की कीमत व ऑफर- पोको X6 5G स्काईलाइन ब्लू कलर वेरिएंट की भारत में कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट 8GB/256GB मॉडल को 21,999 रुपये,12GB/256GB को 23,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि, इसे तीन कलर ऑप्शन- स्काईलाइन ब्लू, मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म व्हाइट में पेश किया गया है। इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर कुछ सेलेक्टेड बैंकों के कार्ड्स से इसकी खरीदारी करने पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट की ऑफर किया जा रहा है। Flipkart Axis Bank के कार्ड धारकों के लिए 5% तक का कैशबैक भी उपलब्ध कराया गया है।

Poco X6 5G स्पेक्स - पोको X6 में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए पोको X6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से पैक्ड है। इसके साथ 8GB तक स्टोरेज को वर्चुअल रैम से बढ़ाया जा सकता है।

पोको X6 सीरीज के साथ कंपनी तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट का वादा करती है। पोको X6 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो यूनिट दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह फोन बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 चलाता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल-स्टीरियो स्पीकर भी कंपनी ने शामिल किए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








