Home
Mobile

POCO X6 Neo की पहली सेल आज, पहले खरीदारी करने वाले 1000 कस्टमर्स को मिलेगा इस खास ऑफर का लाभ

Poco X6 Neo Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट Poco X6 Neo 5G लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज लाइव हो रही है।

अगर आप भी मिड रेंज में नया हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं तो पोको का यह बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको आगे पोको के इस फोन के स्पेक्स और डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

POCO X6 Neo की पहली सेल आज, जानें ऑफर व कीमत

Poco X6 Neo 5G स्मार्टफोन की सेल आज यानी 18 मार्च 2024 दोपहर 12 बजे लाइव होगी। इस फोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं।

कंपनी ने अपने इस X6 Neo 5G को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। जो 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज के साथ आते हैं। कंपनी ने इसके 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में पेश किया है, जिसे आप छूट के साथ महज 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

POCO X6 Neo की पहली सेल आज, जानें ऑफर व कीमत

वहीं इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्चिंग प्राइज 17,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा आप पोको के इस स्मार्टफोन को पहली सेल में बैंक ऑफर के तहत 1000 रुपये तक का भी डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके लिए आपको Axis Bank Credit और Debit Card के साथ इसे खरीदने पर 1000 का डिस्काउंट मिलेगा।

POCO X6 Neo की पहली सेल आज, जानें ऑफर व कीमत

सबसे खास बात यह है कि, इस फोन की खरीदारी करने वाले पहले 1000 कस्टमर्स को मिंत्रा कूपन भी ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आपकी खरीदारी पहले करते हैं, और 1000 ग्राहकों की लिस्ट में आते हैं, तो इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Poco X6 Neo स्पेक्स- पोको एक्स6 नियो में कंपनी ने 6.67 इंच की Full HD+ 120Hz एमोलेड डिस्प्ले दी है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400 x 1080 है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट मिलेगा। जो 8GB व 12GB रैम के साथ 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का मेन कैमरा, 2MP का एक अन्य कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इशमें 5000mAh बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
poco x6 neo 5g first sale today know price specs offers details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X