Poco के इस धांसू 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर, जानें कीमत, मॉडल और ऑफर्स डिटेल
POCO के फोन्स को भारतीय ग्राहक काफी पसंद करते हैं। यहीं कारण है कि, कंपनी अपने नए-नए हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करती रहती है। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर पोको के दमदार फीचर्स वाले 5G फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
जिसे आप कीमत से हजारों तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत, मॉडल और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

Poco x6 neo 5g पर ऑफर- Poco x6 neo 5g स्मार्टफोन को आप 20 फीसदी तक की छूट के साथ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। दरअसल इस फोन को ऑनलाइन साइट पर 15,999 रुपये कीमत पर बेचा जा रहा है।
लेकिन आप इस फोन को कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो 1000 रुपये के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। जिसके बाद यह स्मार्टफोन आपको महज 14,999 रुपये की कीमत में पड़ेगा।

Poco X6 Neo स्पेसिफिकेशन्स: पोको एक्स6 नियो स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आ रहा है। जो 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 चिपसेट दिया है। यह फोन MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।

इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। हालांकि यूजर इसके स्टोरेज को मेमोरी कार्ड ते जरिए बढ़ा सकते हैं। कंपनी की मानें तो इस फोन में 2 साल तक एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको X6 Neo स्मार्टफोन में 108MP प्राइमरी कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसके साथ ही इसमें 3x इन-सेंसर ज़ूम सपोर्ट भी है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे मल्टीपल सपोर्ट मिल रहे हैं। पोको का यह स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








