Home
Mobile

POCO X6 Neo, Poco F6 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, इन तगड़े फीचर्स के साथ जल्द होने जा रही एंट्री

Poco Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड POCO अपने भारतीय यूजर्स के लिए बहुत जल्द Neo ब्रांडिंग के साथ अपना पहला हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में POCO X6 Neo के नाम से पेश किया जाएगा।

हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने इस आगामी फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कई ऐलान नहीं किया है। लेकिन एक टिपस्टर ने इसे देश में लाए जाने के लॉन्च टाइम लाइन, कीमत और फीचर्स का खुलासा किया है। बता दें, इसके अलावा कंपनी Poco F6 को इस साल की दूसरी छमाही तक लॉन्च कर सकती है।

POCO X6 Neo, Poco F6 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, यहां जानें सबकुछ

रिपोर्ट्स की मानें तो पोको का यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन X6 Neo चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 13R Pro का रीब्रांड वर्जन हो हो सकता है। तो चलिए आपको इसकी भारत में संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

POCO X6 Neo संभावित कीमत- पोको के इस हैंडसेट की कीमत की बात करे तो इसे देश में 15,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसकी कीमत में बदलाव संभव हैं, क्योंकि ये अनुमानित कीमत है, कंपनी की ओर से अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Morning Light Gold, Midnight और Time Blue कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।

POCO X6 Neo, Poco F6 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, यहां जानें सबकुछ

मार्च में दे सकता है दस्तक- पोको के इस अपकमिंग फोन की एंट्री अगले महीने यानी मार्च 2024 में होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुई Poco X6 सीरीज की तरह ही हो सकता है।

पोको X6 Neo के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच के OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

POCO X6 Neo, Poco F6 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, यहां जानें सबकुछ

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 12GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 से पैक्ड होगा। ओएस की बात करें तो यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 108MP का मेन और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में USB type C, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.3, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स की सपोर्ट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
POCO is soon going to launch its first smartphone with Neo branding for its Indian users. Which will be introduced in the market as POCO X6 Neo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X