Home
Mobile

लॉन्च से पहले सामने आए Poco X6 Neo के फीचर्स, जल्द भारत में होने जा रही एंट्री

Poco Upcoming Smartphone: पोको बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Poco X6 Neo नाम से जाना जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। वहीं इस फोन को लेकर हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कंपनी Redmi Note 13R Pro को भारत में पोको एक्स6 नियो के नाम से लाने जा रही है। कंपनी का पहला फोन होगा जिसे नियो मोनिकर के साथ पेश किया जाएगा।

Poco x6 neo की संभावित कीमत

आपको बता दें, रेडमी नोट 13आर प्रो को हाल ही में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत कंपनी ने CNY 1,999 यानि लगभग 23,000 रुपये तय किया है। इसे टाइम ब्लू, मॉर्निंग लाइट गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। वहीं पोको एक्स6 भी कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन होगा। फिलहाल इसके लॉन्चिंग डेट का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।

Poco X6 Neo के फीचर्स आए सामने, जल्द भारत में होने जा रही एंट्री

Redmi Note 13R Pro का होगा अपग्रेड वर्जन

टिप्सटर Kacper Skrzypek ने सोशल मीडिया पर इस फोन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 2312FRAFDI है। जिसे कंपनी ने Gold_A कोडनेम दिया है। जो रेडमी नोट 13 से जैसा है। उम्मीद की जा रही है कि, पोको एक्स6 नियो के फीचर्स Redmi Note 13 और नोट 13R जैसे ही दिए जा सकते हैं।

Redmi Note 13R Pro के फीचर्स

रेडमी नोट 13आर प्रो में कंपनी ने अपने यूजर्स को 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोन MediaTek Dimensity 6080 SoC चिपसेट से लैस जिसमें Mali G57 GPU मिल रहा है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X6 Neo may be launched in India soon. This will be a mid-range smartphone of the brand, which will cost less than Rs 30 thousand. The smartphone can come with 108 megapixel primary camera sensor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X