POCO X6 Neo भारत में 12GB रैम, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, Flipkart पर इस दिन से होगी शुरू, जानें कीमत
POCO X6 Neo Price: पोको ने आखिरकार आज भारत में अपना नया हैंडसेट POCO X6 Neo को लॉन्च कर दिया है। जिसे 108MP प्राइमरी कैमरा, 12 जीबी रैम और पावरफुल प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और सेल डेट के बारे में बताते हैं।
Poco X6 Neo की भारत में कीमत- Poco X6 Neo की भारत में कीमत- पोको के इस फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB टॉप वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसकी अर्ली एक्सेस सेल आज शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Poco X6 Neo ऑफर- सबसे खास बात यह है कि, इस स्मार्टफोन को अगर आप HDFC और ICICI बैंक के कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो 3500 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ उठा पाएंगे। इसे ग्राहक तीन कलर ऑप्शन Astral Black, Horizon Blue और Martian Orange खरीद सकेंगे।
Poco X6 Neo के फीचर्स- पोको के इस फोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन और 1000 nits पिक्सल रेजलूशन के साथ आ रहा है।

परफॉर्मंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है। जो 12GB तक रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज से लैस है। इसके स्टोरेज को यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है। जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको USB Type-C पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ कंपनी ने पेश किया है। इस फोन को IP54 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ लाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








