Home
Mobile

POCO X6 Neo भारत में अगले महीने दे सकता है दस्तक, इस पावरफुल प्रोसेसर और फीचर्स से होगा लैस

स्मार्टफोन ब्रांड पोको जल्द ही अपना नया हैंडसेट POCO X6 Neo लॉन्च करने जा रहा है। जिसे भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।

आपको बता दें, इसे स्मार्टफोन की एंट्री अगले महीने होने की उम्मीद है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन की कुछ डिटेल सामने आई है। आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

POCO X6 Neo भारत में अगले महीने दे सकता है दस्तक, जाने डिटेल

भारतीय बाजार में जल्द होगी एंट्री- आगामी फोन को भारतीय बाजार में अगले महीने लाए जाने की उम्मीद है। यानि कि, इस फोन को मार्च 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है।

फेमस टिप्‍सटर @saanjjjuuu का कहना है कि पोको अगले महीने अपने नए फोन को लॉन्‍च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी तारीख का ऐलान नहीम किया है। टिप्‍सटर ने इस स्‍मार्टफोन के स्‍पेक्‍स और प्राइस की जानकारी शेयर की है।

POCO X6 Neo भारत में अगले महीने दे सकता है दस्तक, जाने डिटेल

टिप्‍सटर के अनुसार इस अपकमिंग पोको फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

वहीं इसके बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी पावर देनेे के शामिल कर सकती है।

POCO X6 Neo भारत में अगले महीने दे सकता है दस्तक, जाने डिटेल

इसके साथ ही फोन को IP54 रेटिंग प्राप्त हुए हैं, यानी यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।

POCO X6 Neo की संभावित कीमत- रिपोर्ट्स की मानें तो इस आगामी फोन को Redmi Note 13R Pro के रिब्रांड के तौर पर लाया जा रहा है। टिप्‍सटर के अनुसार इस Poco X6 Neo की कीमत भारत में कंपनी करीब 15 हजार रुपये तय कर सकती है।

वहीं Poco X6 और X6 Pro के कीमत की बात करें तो Poco X6 को 8 GB+256 GB और 12GB+256 GB वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया था। इनके 8 GB+256 GB की कीमत 18,999 रुपये और 12GB+256 GB की कीमत 21,999 रुपये हैं। वहीं, X6 Pro को 8GB+256GB वेरिएंट को 24,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट को 26,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone brand Poco is soon going to launch its new handset POCO X6 Neo. Which the company will launch in the budget segment.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X