Home
Mobile

POCO X6 Neo भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स

POCO X6 Neo Launch Date: POCO अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन POCO X6 Neo आज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा करते हुए, इसका फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है।

इस दिन होगी एंट्री: पोको का यह फोन X6 Neo 13 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी ने I'm Sxy and I know it! टैगलाइन दिया है। Flipkart पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव से इस आगामी फोन के डिजाइन सामने आ गई है।

इसमें फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से भी लैस किया गया है। तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

POCO का यह फोन 108MP कैमरा से होगा लैस: पोको का यह फोन फ्लैट एजस और लंबे रेक्टैंग्यूलर कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च होगा। इसके बैक पैनल पर एलईडी लाइट के साथ 108MP के प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।

POCO X6 Neo भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स

वहीं इसके फ्रंट में सेंटर अलाइन पंच होल कटआउट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। टीजर से इस बात का जानकारी सामने आई है कि, यह 7.69एमएम एक्स्ट्रा थिन बॉडी के साथ पेश किया जाएगा।

पोको के इस अपकमिंग फोन को 2312FRAFDI मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है। जहां इसके मदरबॉर्ड में 2GHz पर 6 कोर और 2.40GHz पर 2 कोर देखने को मिले हैं।

POCO X6 Neo भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स

इससे उम्मीद की जा रही है कि,फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर कंपनी शामिल कर सकती है। जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। आपको बता दें, यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर संचालित होगा।

इसके अलावा फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। POCO X6 Neo को IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 3.4 मिमी ऑडियो जैक, डुअल स्टीरियो स्पीकर और एक साइड-माउंटेड स्पीकर मिल सकता है। इसका वज़न 173.5 ग्राम बताया जा रहा है।

POCO X6 Neo की भारत में संभावित कीमत: भारत में आगामी POCO X6 Neo की कीमत 16,000 रुपये से कम तय हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव संभव है।

 
Best Mobiles in India

English summary
poco x6 neo will be launch on march 13 check price specs and feaures
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X