Home
Mobile

Poco X6 Pro 5G की पहली सेल आज, जानिए ऑफर व कीमत

Poco X6 Pro 5G First Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Poco X6 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने Poco X6 Pro 5G स्मार्टफोन को भी पेश किया है। जिसकी पहली सेल आज यानि कि, 16 जनवरी से लाइव हो रही है। अगर आप भी इस वक्त नया हैंडसेट लेने का सोच रहे हैं, और आपका बजट मिड रेंज तक का है, तो पोको का ये लेटेस्ट फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें, पोको का यह फोन पहला ऐसा फोन होगा, जिसे MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर से लैस किया गया है। तो चलिए आगे इस फोन की सेल ऑफर से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Poco X6 Pro 5G की पहली सेल आज, जानिए ऑफर व कीमत

Poco X6 Pro 5G की कीमत व उपलब्धता

पोको के इस फोन की पहली सेल 16 जनवरी को फ्लिपकार्ट लाइव होगी। जिसके तहत ग्राहक इस डिवाइस को कम दाम में खरीद सकेंगे। बता दें, इस हैंडसेट को महज 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Poco X6 Pro 5G की स्पेक्स

Poco X6 Pro 5G में कंपनी ने 6.67 इंच डिस्प्ले दिया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया है। जो 8GB/12GB रैम ऑप्शन के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन को आप 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एलईडी(LED) फ़्लैशलाईट के साथ आ रहा है। इसमें आपको OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा + 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा + 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर मिल रहा है। जिससे यूजर (3840 x 2160 @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो फ्लैश , ऑटो फोकस , फेस डिटेक्शन , कंटीन्यूअस शूटिंग मोड और HDR मोड का सपोर्ट मिलेगा।

इसके साथ ही बैटरी बैकअप की बात करें तो पोको के इस हैंडसेट में आपको 5000mAh बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको ड्यूल नैनो सिम 5G का सपोर्ट और USB OTG सपोर्ट , ब्लूटूथ v5.4 और GPS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The first sale of Poco X6 Pro 5G is going to go live on January 16. During this period, this handset can be purchased at a lower price. This is the first phone from Poco, which has been brought with MediaTek Dimensity 8300 Ultra processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X