POCO के इस धांसू फोन की भारत में जल्द देने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल, जानें
POCO X6 Pro Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (POCO) जल्द ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे भारतीय बाजार में POCO X6 Pro के नाम से लाया जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस फोन के स्पेक्स सामने आ चुके हैं। दरअसल इस अपकमिंग फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। आपको बता दें, इससे पहले इस फोन को IMEI पर भी स्पॉट किया जा चुका है। तो चलिए आपको इस आगामी फोन की खूबियों और कीमत से रूबरू करवाते हैं।
BIS पर आया नजर
सर्टिफिकेशन वेबसाइट बीआईएस पर पोको एक्स6 को मॉडल नंबर 23122PCD1L के साथ देखा गया है। हालांकि यहां इस फोन के फीचर्स और मॉनिटर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi Note 13 Pro का होगा रिब्रांडेड वर्ज़न
इस आगामी फोन को लेकर सामने आई रही रिपोर्ट्स की मानें तो देश में लॉन्च होने वाला यह पोको का स्मार्टफोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुए, Redmi Note 13 Pro का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। इसमें बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि इसके फीचर्स काफी हद तक एक दूसरे से मिलते होंगे।

भारत में POCO X6 Pro की संभावित कीमत
POCO X6 Pro की भारतीय बाजार में कीमत की बात की जाए तो इसे मिड रेंज में लाया जा सकता है। जिसकी कीमत 22,999 रुपये की तय की जा सकती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम/128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की हो सकती है। आपको बता दें, यह फोन ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन में लाया जा सकात है। हालांकि कंपनी की तरफ से कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
रेडमी नोट 13 प्रो की खूबियां
रेडमी नोट 13 प्रो की में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 12Hz है। रेडमी का यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पर 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








