POCO X6 Neo के लॉन्च से पहले POCO X6 Pro की कीमत में कटौती, इतना सस्ता हुआ फोन
POCO X6 Pro Price Cut: स्मार्टफोन ब्रांड पोको (POCO) आज अपना नया हैंडसेट POCO X6 Neo लॉन्च करने जा रहा है। जिसे स्लीक डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ लाया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने POCO X6 Pro की कीमतों में कटौती की है।
अगर आप भी गेमिंग के शौकीन हैं, और अपने लिए नया पावरफुल प्रोसेसर वाला गेमिंग स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की नई कीमत और ऑफर डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

POCO X6 Pro की नई कीमत और ऑफर- पोको एक्स6 प्रो के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब ग्राहक कटौती के बाद महज 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं, वहीं इसके 12GB+512GB वेरिएंट के लिए आपको 27,999 रुपये खर्च करने होंगे आपको बता दें, कंपनी ने इसे 28,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया था।
इसके अलावा आप इस फोन पर 3000 रुपये तक का बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ ले सकेंगे। अगर ग्राहक HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इसका भुगतान करता है तो वह 1500 रुपये तक के अन्य डिस्काउंट का भी लाभ ले सकता है। यह फोन Spectre Black, Yellow shades और Racing Grey कलर ऑप्शन में आता है। इसे आप Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं।

POCO X6 Pro के स्पेसिफिकेशन- पोको के इस फोन में आपको 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8300 चिपसेट शामिल किया है। जिसे Mali-G615 ग्राफिक्स कार्ड के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 आधारित शाओमी के नए HyperOS पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमे 64MP+8MP+2MP का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो सिक्योरिटी के लिए इसमें डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, IR Blaster और टाइप सी पोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








