Poco X6 सीरीज फ्लिपकार्ट पर लिस्ट, इस दिन होने जा रहा लॉन्च
Poco X6 Series Specs: स्मार्टफोन मेकर ब्रांड पोको (Poco) जल्द X6 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे पिछले कुछ दिनों से पोको इंडिया ने टीज करना भी शुरू कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट Poco X6 और Poco X6 Pro को एक साथ लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही इस सीरीज को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे इनकी कीमत का भी खुलासा हो चुका है। चलिए आगे इस सीरीज की सभी डिटेल्स को जानते हैं।

Poco X6 सीरीज की लॉन्च डेट
भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हो चुका है। इसके अलावा इसके कई खास फीचर्स को भी कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। Poco X6 और X6 Pro 5G स्मार्टफोन को 11 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
Poco X6 सीरीज के स्पेक्स
पोको अपने इस सीरीज को MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर के साथ ला रहा है। इसे खुद पोको इंडिया ने अपने X पूर्व में (ट्विटर) पर कंफर्म किया है। Poco X6 सीरीज को पहले ही चीनी बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में Poco X6 सीरीज को Redmi Note 13 Pro और Redmi K70e के रीब्रांड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, चीन में लॉन्च हुए इस के मुकाबले इनके हार्डवेयर फीचर्स को कई बड़े बदलाव के साथ लाया जाएगा। पोको अपने इस अपकमिंग सीरीज के दोनों फोन्स में लगभग एक जैसे ही फीचर्स देगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो भारत में पोको एक्स 6 फोन में यूजर्स को 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि चीन में इस फोन को 200MP कैमरा के साथ पेश किया गया है। वहीं, Poco X6 Pro को देश में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जबकि चीन में प्रो मॉडल को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है।
Poco X6 सीरीज के फीचर्स
पोको अपने इस सीरीज के फोन्स में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले देगा। जिसमें 1.5K रेजलूशन , 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा। वहीं इसके बेस मॉडल को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 2 चिप और प्रो मॉडल को MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट से लैस किया जा सकता है।
इस सीरीज के प्रो मॉडल में 200MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल 64MP कैमरा के साथ आ सकता है। इस सीरीज के दोनों डिवाइसेज 8MP के अल्ट्रा वाइड और 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS के साथ आ सकता है। इसके अलावा इस सीरीज में 5,500mAh की बैटरी, 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








