Home
Mobile

Poco X6 सीरीज की 64MP कैमरा के साथ होने जा रही एंट्री, पहले ही जानिए लें कीमत व स्पेसिफिकेशंस

Poco x6 series Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी पोको (Poco) जल्द ही अपना पहला लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। जिसमें कंपनी अपने Poco X6 सीरीज से पर्दा उठाएगी। बता दें, X सीरीज कंपनी की मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप है। जिसमें कम दाम में दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन मिलते हैं। हालांकि लॉन्च से पहले ही इन फोन्स के कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे इस आगामी सीरीज में मिलने वाले कई स्पेक्स का खुलासा भी हो चुका है। आइए आपको आगे इस आगामी सीरीज के फोन्स में मिलने वाले सभी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Poco X6 सीरीज की 64MP कैमरा के साथ होने जा रही एंट्री, जानें डिटेल

Poco X6 सीरीज की लॉन्च डेट

Poco X6 सीरीज को 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए फोन्स Poco X6 और Poco X6 Pro को ला रही है।

Poco X6 सीरीज की संभावित कीमत

उम्मीद की जा रही है कि, Poco X6 को मिड रेंज में उपलब्ध कराया जा सकता है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत क्या तय की जाएगी। इसकी कोई जनकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Poco X6 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

Poco X6 और Poco X6 Pro में 6.67-इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-बिट कलर, 1,800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगी। प्रोसेसर की बात करें तो POCO X6 Pro में मीडियाटेक डीमेंसिटी 8300 अल्ट्रा चिपसेट दिया जाएगा। वहं Poco X6 को स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। स्टोरेज के तौर पर इन दोनों फोन्स में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। POCO X6 और POCO X6 Pro एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर काम करेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO X6 सीरीज मॉडल में OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। जो 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी और 2MP का अन्य कैमरे से लैस होग। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो POCO X6 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी और POCO X6 में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
poco x6 series phones will be launched with a 6.67 inch flat OLED display. Poco X6 will get Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC and Poco X6 Pro will get MediaTek Dimensity 8300 Ultra chip.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X