इंतजार खत्म! Poco X6, Poco X6 Pro भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत व ऑफर
Poco X6 Pro Price: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए पोको (Poco) ने 11 जनवरी 2024 को अपनी नई Poco X6 Series को लॉन्च कर दिया। इस सीरीज के तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट Poco X6 और Poco X6 Pro 5G को मार्केट में पेश किए हैं। पोको ने एक्स6 सीरीज के स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी के साथ उपलब्ध कराया है। जिसमें ग्राहकों को कई तगड़े फीचर्स भी मिल रहे हैं। तो आइए आपको आगे हैं कि, पोको के नए स्मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Poco X6 कीमत
पोको एक्स6 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट वाले फोन की कीमत 22,999 रुपये तय हुआ है। इसे ग्राहक मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Poco X6 Pro कीमत
पोको एक्स6 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। इसे यलो, रेसिंग ग्रे और ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।
इन दोनों फोन्स की बिक्री 16 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी। अगर ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए इस फोन की खरीदारी करते हैं तो 2000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Poco X6 स्पेक्स
पोको X6 में 6.67 इंच 1.5K रेजॉलूशन वाली स्क्रीन दी गई है, जो 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिप दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5100mAh की बैटरी मिल रही है, जो 67W चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैं। कंपनी ने फोन में 3 साल तक OS और 4 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स देने का वादा भी किया है।
Poco X6 Pro स्पेक्स
पोको एक्स6 प्रो 5जी में 6.67 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा चिप दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने क लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। पोको का यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








