POCO का नया स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, इस खास प्रोसेसर के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स,जानें डिटेल
Poco X6 series: स्मार्टफोन ब्रांड Poco अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज POCO X6 को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट POCO X6 और X6 Pro को शामिल किया है। यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन होगा, जो खास प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले और नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 5000mAh की बैटरी, 64MP कैमरा और 12GB तक रैम से लैस होगा। पोको के इस फोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। तो आइए आपको आगे इस सीरीज की डिटेल्स बताते हैं।

POCO X6 सीरीज की कीमत
जैसा कि, हमने आपको ऊपर की लाइन में बताय है कि, POCO X6 और X6 Pro को ग्राहक फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने इनके लिए एक डेडिकेटेड पेज भी तैयार किया है। फिलहाल इनकी कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, POCO X6 5G को 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच की कीमत के साथ लाया जा सकता है। वहीं X6 Pro के 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत तकरीबन 29,500 रुपये भारत में तय हो सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो POCO X6 को काले, नीले और सफेद तीन कलर ऑप्शन वहीं X6 Pro 5G काले, ग्रे और पीले 3 कलर ऑप्शन में पेश करने की जानकारी सामने आई है।
POCO X6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
पोको X6 में 6.67-इंच का एमोलेड 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है, इस सीरीज के फोन्स में 120Hz डिस्प्ले होने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर X6 में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट मिल सकता है, जिसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज पेयर के साथ आएगा। वहीं X6 Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा चिप के साथ 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X6 स्मार्टफोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 13 MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 MP एक्स्ट्रा यूनिट शामिल होगा। वहीं X6 प्रो में कंपनी OIS के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दे सकती है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इन फोन्स में 5000mAh बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








