Home
Mobile

Poco X7 5G के लॉन्च से पहले डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

अगर आपको भी Poco X7 5G का इंतजार है, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। जी हां, हाल ही में Poco X7 5G के बारे में कुछ नई लीक्स सामने आई हैं। पहले जारी हुए रेंडर में हिंट मिला था कि इसका डिजाइन Redmi Note 14 Pro 5G के समान हो सकता है।

वहीं लेटेस्ट लीक की मानें तो पोको X7 5जी के स्पेसिफिकेशंस भी Redmi Note 14 Pro 5G से मिलते-जुलते हो सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल टिप्स्टर पारस गुगलानी ने Poco X7 5G के वैश्विक मॉडल से जुड़ी जानकारी शेयर की है। अगर लीक हुई जानकारी सही होती है, तो Poco X7 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस दोनों ही Redmi Note 14 Pro 5G के समान हो सकते हैं।

Poco X7 5G के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशंस लीक

Poco X7 5G लीक स्पेसिफिकेशंस

Poco X7 5G में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 1120Hz और रिजॉल्यूशन 1.5K तक है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दे सकती है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। इसमें Xiaomi की वर्चुअल RAM टेक्नोलॉजी भी होगी, जिससे रैम को 24GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलेगा, साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। AI-पावर्ड फीचर जैसे AI इमेज एक्सपेंशन और AI इरेज प्रो कैमरा को बेहतर बनाने के लिए होंगे।

वहीं बैटरी लाइफ की बात करें तो इस फोन में 5110mAh तक की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में TUV रीनलैंड आई केयर सर्टिफिकेशन, IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं भी होंगे।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सामने आने से पोको लवर्स के बीच काफी उम्मीदें हैं। अब केवल इसके ऑफिशियली लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा होना बचा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X7 5G Processor, Display, Camera and Battery Specifications Leaked Ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X