Home
Mobile

Poco X7 और X7 Pro के स्पेक्स लॉन्च से पहले आए सामने, भारत में 9 जनवरी को होने जा रही एंट्री

Poco ने अपनी आगामी X7 सीरीज की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है, जिसमें दो नए स्मार्टफोन्स Poco X7 और Poco X7 Pro 5G वैश्विक और भारतीय बाजारों में पेश किए जाएंगे। कंपनी ने इन फोन्स के डिजाइन को भी शेयर किया है, जिसमें वेगन लेदर फिनिश के साथ पीले और काले कलर में डुअल-टोन फिनिश शामिल है।

लीक से यह जानकारी मिली है कि, दोनों मॉडल्स में OIS के साथ 50MP का रियर कैमरा होगा और दो अतिरिक्त कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। आपको बता दें, POCO X7 Pro को 2 जनवरी को चीनी बाजार में Redmi Turbo 4 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। तो आइए आपको पोको के इन फोन्स की डिटेल्स बताते हैं।

Poco X7 सीरीज भारत में 9 जनवरी को होगा लॉन्च

POCO X7 के स्पेसिफिकेशन

पोको के इस फोन में आपको 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस होगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2.5GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्ट्रा 4nm प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 8GB और 12GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज से जोड़े जानें की उम्मीद है।

पोको का यह फोन Xiaomi HyperOS 2 के साथ Android पर संचालित होगा। यह डुअल सिम के साथ आएगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5110mAh तक की बैटरी शामिल की जा सकती है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग के साथ जोड़ा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलेगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 एसी (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, 5G SA / NSA, GPS + GLONASS और USB Type-C, NFC मिल सकता है।

अन्य फीचर्स के तौर पर यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, USB टाइप-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और डस्ट और वाटरप्रूफ IP68 से लैस होगा।

POCO X7 Pro के लीक फीचर्स

पोको X7 प्रो मॉडल को 6.67-इंच OLED डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i सिक्योरिटी मिलेगी।

चिपसेट की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा 4nm प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 8GB, 12GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB, 512GB स्टोरेज से जोड़ा जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP का मेन कैमरा f/1.5 अपर्चर, OIS, EIS, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दस्तक देगा, इसके कैमरे से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी होगी, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग के साथ जोड़ा जाएगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, USB टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और डस्ट और वाटरप्रूफ IP68 के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G , ब्लूटूथ 5.4, GPS + GLONASS, USB टाइप-C, NFC, SA / NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz) जैसे फीचर्स मिल सकते है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X7 and X7 Pro Arriving in India on January 9, know specs and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X