Poco X7 और X7 Pro की ग्लोबल कीमत लीक, यहां जानें सभी डिटेल्स
Poco ने 9 जनवरी को POCO X7 और X7 Pro स्मार्टपोन लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि Poco F7 सीरीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ब्रांड वैश्विक बाजार में नए डिजाइन लॉन्च करने की तैयारी में है।
Poco X7 और X7 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। Poco X7 5G के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत EUR 299 और 12GB /512GB वेरिएंट की कीमत EUR 349 हो सकती है। वहीं Poco X7 Pro 8GB/256 (EUR 369), 12GB/256GB (EUR 399) और 12GB/512GB (EUR 429) तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Poco X7 Pro, Redmi Turbo 4 का रीब्रांड माना जा रहा है, जो Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर से लैस होगा। डिवाइस AnTuTu पर 1.7 मिलियन पॉइंट तक स्कोर कर सकता है और LPDDR5x RAM, UFS 4.0 स्टोरेज और Xiaomi HyperOS 2.0 के साथ आएगा। इसमें गेमिंग के लिए 3D आइसलूप सिस्टम होगा, जो 500mm2 वेपर चैंबर और AI-मैनेज्ड डुअल-चैनल डिफ्यूजन पथ के साथ सटीक तापमान नियंत्रण प्रदान करेगा।
Poco X7 Pro में 6.67-इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन और 50MP का डुअल-कैमरा सेटअप होगा। भारतीय बाजार में 6550mAh बैटरी और वैश्विक स्तर पर 6000mAh की बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। खास बात यह है कि X7 Pro का आयरन मैन एडिशन भी ग्लोबल लॉन्च का हिस्सा होगा, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।
Poco X7 में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ 6.67-इंच का कवर्ड AMOLED डिस्प्ले पेश करेगा। यह पावरफुल Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर, LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलेगा। डिवाइस में 5110mAh बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और 20MP सेल्फी कैमरा शामिल होंगे, जो फोटोग्राफी को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








