POCO X7 Pro Iron Man लिमिटेड एडिशन बेहतरीन डिजाइन और यूनिक फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
Poco ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Poco X7 लॉन्च की है, जिसमें Poco X7 Pro भी शामिल है। अब कंपनी ने इस सीरीज का एक स्पेशल वेरिएंट Poco X7 Pro Iron Man Edition पेश किया है, जो लिमिटेड एडिशन है।
इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 6550mAh की बैटरी जैसे खास फीचर्स से लैस हैं। इसके अलावा इसमें कई यूनिक और खास फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

POCO X7 Pro Iron Man Limited Edition की कीमत
POCO X7 Pro Iron Man Limited Edition की कीमत USD 399 (लगभग 34,255 रुपये) है और यह 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। अर्ली बर्ड कीमत USD 369 (लगभग 31,680 रुपये) है। यह फोन 9 फरवरी से कुछ सेलेक्टेड मार्केट्स में उपलब्ध होगा, लेकिन भारत में इसके की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। आपको बता दें, यह लिमिटेड यूनिट्स में ही पेश किया गया है।
POCO X7 Pro Iron Man Limited Edition स्पेसिफिकेशंन
POCO X7 Pro Iron Man Limited Edition में आपको 6.73-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस हैश परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultra SoC और Android 15 बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-600 मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है। जबकि, इसके फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 6,550mAh की बैटरी दी है, जो 90W HyperCharge सपोर्ट के साथ आता है।
POCO X7 Pro Iron Man Limited Edition को Iron Man थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जो सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग है। रियर डिजाइन में Iron Man एलिमेंट्स और आर्क रिएक्टर दिखाई देता है, जबकि पावर बटन रेड कलर में है। साथ ही एक खास केस भी दिया गया है जिसमें Tony Stark के सिग्नेचर होते हैं। फोन में कस्टम UI और एक यूनीक बॉक्स शामिल है, जिसमें रेड चार्जिंग केबल और एक खास इजेक्टर भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








