Home
Mobile

Poco X7 सीरीज भारत लॉन्च राउंडअप: संभावित कीमत, फीचर और बहुत कुछ

Poco आज भारत में एक इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें दो नए स्मार्टफोन Poco X7 और Poco X7 Pro लॉन्च किए जाएंगे। यह इवेंट जयपुर में शाम 5.30 बजे IST से होगा, जिसे Youtube और अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से वर्चुअली देखा जा सकता है।

हालांकि, इनके लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, तो चलिए आपको आगे इसकी संभावित कीमत से लेकर इसमें क्या कुछ खास होने वाले है, जानते हैं।

Poco X7 और Poco X7 Pro आज भारत में लॉन्च होगा

Poco X7, Poco X7 Pro: संभावित कीमत

कंपनी ने अभी तक Poco X7 सीरीज की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर इमेज से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रो वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है। टिप्स्टर योगेश बरार के अनुमान बेस मॉडल की कीमत 25000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो पोको X6 के समान है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये थी। वहीं मानक Poco X7 की कीमत 20,000 रुपये से 22,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो पोको X6 की21,999 रुपये की लॉन्च कीमत के करीब है। दोनों मॉडल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।


कंफर्म स्पेसिफिकेशन

Poco ने पुष्टि की है कि Poco X7 और Poco X7 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट द्वारा संचालित होंगे, हालांकि कंपनी ने अभी तक चिपसेट का नाम नहीं बताया है। अनुमान है कि Poco X7 में हाल ही में लॉन्च हुआ डाइमेंशन 8350 चिपसेट हो सकता है। वहीं पोको X7 प्रो में डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा चिपसेट होने की उम्मीद है। इसके साथ ही Poco X7 में बेहतर वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की पुष्टि की गई है।

Poco X7, Poco X7 Pro: संभावित स्पेसिफिकेशन

पोको X7 5G में 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें वेट टच 2.0 टेक्नोलॉजी और टिकाऊपन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुविधा दिए जाने की भी उम्मीद है। वहीं प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ थोड़ा बड़ा 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पोको X7 में OIS और EIS के साथ 50MP का Sony LYT600 मेन कैमरा होगा, जिसे 8MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ जोड़ा जाएगा जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। प्रो मॉडल में भी यही कैमरा सेटअप मिल सकता है, हालांकि सेंसर में संभावित बदलाव किए जानें की उम्मीद है।

पोको X7 में 5,110mAh की बैटरी होने और प्रो मॉडल में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,550mAh की बैटरी शामिल किए जानें की उम्मीद है। दोनों फोन्स भारत में लेटेस्ट हाइपरओएस 2.0 पर काम करेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Poco X7 Series Roundup: Expected Price in India, Features, Specifications and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X