POCO X8 Pro में मिलेगा 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग, लॉन्च से पहले बड़े खुलासे
POCO X8 Pro Series Launch: POCO एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की अपकमिंग POCO X8 Pro सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ चुके हैं।
MWC 2026 से पहले POCO X8 Pro सीरीज लगातार लीक हो रही है, जिससे साफ है कि कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबली और भारत में पेश कर सकती है। खास बात यह है कि POCO X8 Pro को हाल ही में Geekbench पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके प्रोसेसर, RAM और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

Geekbench लिस्टिंग में सामने आए बड़े संकेत
POCO X8 Pro को Geekbench पर Xiaomi 2511FPC34G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। मॉडल नंबर में मौजूद "G" suffix यह बताता है कि यह स्मार्टफोन का Global Variant हो सकता है।
Geekbench स्कोर की बात करें तो:
- Single-Core Score: 1,708
- Multi-Core Score: 6,297
यह स्कोर दिखाता है कि POCO X8 Pro परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार हो सकता है, खासकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग यूज़र्स के लिए।
प्रोसेसर के साथ आएगा नया X8 Pro
Geekbench डिटेल्स के अनुसार फोन में एक ऑक्टा-कोर MediaTek चिपसेट दिया जा सकता है, जिसमें:
- 4 cores @ 2.20GHz
- 3 cores @ 3.20GHz
- Prime core @ 3.40GHz
इसके साथ Mali-G720 MC8 GPU भी लिस्ट हुआ है, जिससे माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC के साथ लॉन्च होगा।
यह प्रोसेसर आने वाले समय में POCO को OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स के खिलाफ मजबूत टक्कर दे सकता है।
RAM और Software में भी बड़ा Upgrade
Geekbench टेस्ट में फोन स्पॉट हुआ है।
- 12GB RAM
- Android 16
- HyperOS 3 के साथ
खासकर 2026 के यूजर्स के लिए Android 16 आउट ऑफ बॉक्स मिलना इसे एक future-ready डिवाइस बनाता है। Redmi Turbo 5 का Rebranded Version POCO X8 Pro हो सकता है।
लीक्स के मुताबिक POCO X8 Pro सीरीज, चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकती है।अगर ऐसा होता है तो इसमें ये फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:
- 6.59-inch AMOLED Display
- Dual Rear Camera Setup
- 50MP Main Sensor
- 8MP Ultra-wide
- 20MP Front Camera
Battery में होगा सबसे बड़ा धमाका
Redmi Turbo 5 में 7,560mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, और यही बैटरी POCO X8 Pro में भी आ सकती है। इसके साथ मिलने की उम्मीद है:
- 100W Fast Charging
- 27W Reverse Charging
इस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग इसे सबसे अलग बना सकती है।
POCO X8 Pro और X8 Pro Max की कीमत
लीक्स के अनुसार यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत हो सकती है:
- EUR 399 (8GB + 256GB)
- EUR 449 (8GB + 512GB)
- EUR 479 (12GB + 512GB)
फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में लॉन्च हो सकता है।
भारत में इसकी एंट्री मार्च या अप्रैल् शुरुआती अप्रैल 2026 में हो सकती है।
बन सकता है भारत में बेस्ट मिड-रेंज फोन ?
अगर ये सभी स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो POCO X8 Pro सीरीज 2026 की सबसे बड़ी वैल्यू-फॉर-मनी लॉन्च बन सकती है।
दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और Android 16 इसे यूथ और गेमर्स दोनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बना सकते हैं। अब सभी की नजर इसके ऑफिशियल लॉन्च और इंडिया प्राइसिंग पर टिकी है।


Click it and Unblock the Notifications





