25 हजार रुपये से कम कीमत में आपको नहीं मिलेंगे इनसे बढ़िया कैमरा Smartphone, देखें लिस्ट
अगर आप ऐसे स्मार्टफोन को खोज रहे हैं, जिसका कैमरा धांसू हो और साथ ही आपके बजट में भी फिट बैठे, तो यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको दमदार कैमरा मिलेगा। इतना ही नहीं, कुछ फोन ऐसे भी हैं, जिनमें 200MP का कैमरा भी शामिल है।
इन फोन्स को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ये Smartphone आपको 25 हजार रुपये की कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि इन फोन में सिर्फ कैमरा ही दमदार नहीं है, बल्कि आपको इनमें फीचर्स भी जबरदस्त देखने को मिलेंगे। अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो ये फोन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

कम बजट में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन
Motorola Edge 50 Fusion
Motorola के Edge 50 Fusion फोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकंडरी कैमरा मिल रहा है। बात करें फोन के सेल्फी और वीडियो कैमरा की तो इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। इस फोन की मदद से आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं और ढेर सारे शॉट्स भी कैप्चर कर सकते हैं। इस दमदार कैमरा वाले फोन को आप मात्र 22,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE4
वनप्लस का ये फोन भी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने का मौका मिलता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा का सपोर्ट शामिल है। फोन में 50MP का सोनी सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
फोन का सेकंडरी कैमरा 2MP का मोनो कैमरा सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। आप Nord CE4 फोन के फ्रंट और बैक कैमरा से 30 फ्रेम पर-सेकंड पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। बात करें इस फोन की कीमत तो ये आपको 24,999 रुपये की कीमत पर मिल सकता है।
Redmi Note 13 Pro
रेडमी के इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इस फोन के सेकंडरी कैमरा की बात करें तो इसमें 8MP का सेकंडरी और 2MP का माइक्रो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है। इस फोन की कीमत भी 25,000 रुपये से है, इसे आप मात्र 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Lava Agni 3 5G
हाल ही में लॉन्च हुए इस फोन में लावा ने कम कीमत में बेहतरीन कैमरा क्वालिटी पेश की है। इसमें आपको OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो कि आपके लिए कैमरा के हिसाब से बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








