Home
Mobile

लॉन्च हुआ दमदार फोन Lava Agni 3 5G, जानें कीमत, उपलब्धता और खूबियां

भारतीय मोबाइल कंपनी Lava ने आज अपना धमाकेदार फोन Lava Agni 3 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अलग डिजाइन के साथ पेश किया है, जो कि इसे दूसरे स्मार्टफोन से काफी अलग बनाता है। यह डुअल डिस्प्ले वाला फोन है, जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर स्क्रीन दी गई है।

Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 6.78 इंच की 3डी कर्व्ड डिस्प्ले जोड़ी है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी भी दी गई है और कैमरा क्वालिटी भी इस फोन की दमदार है। चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

भारतीय मार्केट में Lava Agni 3 5G फोन की धमाकेदार एंट्री

Lava Agni 3 5G की कीमत

Lava Agni 3 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया है। यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट 22,999 और 256GB वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में मिलेगा।

बिना चार्जर के इस मॉडल को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन अमेजन की ऑफिशियल साइट पर 499 रुपये की कीमत पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं और इसकी बिक्री 9 अक्टूबर से शुरू होगी। आप इस फोन को दो कलर ऑप्शन Heather Glass और Pristine Glass में खरीद सकते हैं।

Lava Agni 3 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास में है।

प्रोसेसर: इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। Lava Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है।

कैमरा: बात करें इस फोन की कैमरा क्वालिटी की तो इसमें OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी: इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य खूबियां: बता दें कि Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यूजर्स को इसमें दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक USB टाइप-सी पोर्ट और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट आदि मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava has today launched its amazing phone Lava Agni 3 5G in India. You can buy this phone at a starting price of Rs 20,999. Its first sale will start from October 9.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X