बजट में बेमिसाल, 7000 रुपये से भी कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन
अगर आप ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं, जो कि दाम में कम होने के बाद भी आपको कई सारी सुविधाएं दे सकें। तो यहां हम आपके लिए 7,000 रुपये से भी कम कीमत वाले बेहतरीन फोन्स लेकर आए हैं, जिनमें आप कई सारी सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
आज के आर्टिकल में हमने उन स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है, जिसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम है और इनमें आपको 5,000mAh की बैटरी लाइफ का भी सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इन Smartphones में आपको अच्छी कैमरा क्वालिटी भी मिल जाएगी। चलिए फिर 7,000 रुपये से भी कम कीमत में आने फोन के बारे में जान लेते हैं।

7,000 रुपये से भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स
POCO C61
इस फोन में आपको 1650x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है तथा गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्डेट है। POCO C61 में MediaTek Helio G36 चिपसेट मिल रहा है। यह फोन ऑक्टाकोर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ मार्केट में आता है, जो कि 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
POCO C61 में कंपनी ने सुरक्षा के लिए साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर, ऑडियो के लिए 3.5mm हेडफोन जैक और स्पीकर दिए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल सिम 4G, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 5 भी मौजूद है। इस फोन को आप मात्र 5,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Redmi A3X
इस फोन में कंपनी ने 6,71 इंच की HD+ 90Hz डिस्प्ले दी है, जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3GB वर्चुअल रैम के साथ 6GB तक रैम की सुविधा दी गई है। बात करें इसके कैमरा की तो इसमें डुअल कैमरा सिस्टम मौजूद है, जिसे 8MP AI प्राइमरी सेंसर के साथ कनेक्ट किया गया है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें USB Type-C भी शामिल है। बात करें इस फोन की कीमत की तो इस फोन को अमेजन पर 6,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है।
Lava O3
लावा एक भारतीय ब्रांड है, जो कि अपने कस्टमर्स की जरूरत का खास ख्याल रखता है। बात करें इस डिवाइस को तो इसमें 6,75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 13MP का AI कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कि 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस को आप 6,199 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M05
सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल रही है, जिसे 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ लाया गया है। इस डिवाइस में 50MP का हाई रिजॉल्यूशन डुअल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ये फोन 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर शामिल है, जिसमें रैम प्लस के साथ 8GB रैम मिलता है। इस डिवाइस को भी अमेजन से 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








