भारत में अगले हफ्ते शुरू होगी iQOO 12 की प्री-बुकिंग, जाने कैसे करें बुक
iQOO 12 : भारत को iQOO 12 के रूप में अपना पहला स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट फोन मिल रहा है । ब्रांड 12 दिसंबर को देश में फोन लॉन्च कर रहा है और यूजर्स को अर्ली एक्सेस सेल के लिए मौका दे रहा है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे खरीद सकते हैं और इसका फायदा कैसे मिलेगा।

भारत में iQOO 12 प्रायोरिटी पास की कीमत
iQoo अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 12 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं iQoo 11 को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। iQoo ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नए प्रायोरिटी पास की घोषणा की है। यह पास अपकमिंग iQoo 12 स्मार्टफोन के इच्छुक खरीदारों को अन्य चीजों के अलावा बिक्री तक जल्दी पहुंच प्रदान करेगा।
iQoo के प्रायोरिटी पास का लाभ 5 दिसंबर से 7 दिसंबर 2023 के बीच Amazon या iQoo.com पर प्रीमियम स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करके लिया जा सकता है। iQoo का दावा है कि डिवाइस को प्री-बुक करने वाले सभी ग्राहक को प्रायोरिटी पास का लाभ मिलेगा। फोन को प्री-बुक करने और प्रायोरिटी पास का लाभ उठाने के लिए 999 रुपये चुकाने होंगे। iQoo 11 5G के साथ अपने मौजूदा ऑफर के साथ, iQoo भी फ्री Vivo TWS की पेशकश कर रहा है जिसकी कीमत ग्राहकों के लिए 2,999 रुपये है।
iQoo 12 कैमरा
iQoo 12 में बिल्कुल नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम वाला 64-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच LTPO AMOLED पैनल होगा। डिवाइस iQoo की फ्लैशचार्ज तकनीक का उपयोग करके 120W चार्जिंग प्रोवाइट करता है।
iQoo 12 कीमत
iQoo 12, iQoo 12 Pro के साथ, 7 नवंबर को चीन में लॉन्च किया गया था। iQoo 12 के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 45,000 रुपये है। iQoo 12 Pro बेस 16GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,999 लगभग 57,000 रुपये में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








