शुरू हुई Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग, यहां से कर सकते हैं ऑर्डर
Samsung ने अब अपने ग्राहकों के लिए Galaxy Z Series के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग का ऐलान कर दिया है। इस तरह ग्राहकों को ये फोन खास ऑफर्स के साथ जल्द ही मिल सकेंगे।
Samsung Galaxy Z Series के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को ग्राहक Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूजिव स्टोर्स, Amazon.in, Flipkart.com और भारत के एडवांस रिटेल स्टोर्स पर 2,000 रुपये की टोकन अमाउंट देकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं।

इतना ही नहीं Galaxy Z Series के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को तगड़ा ऑफर भी मिलेगा। बता दें कि इस सीरीज की प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को सीधे 7000 रुपये तक का फायदा भी प्राप्त हो सकता है।
10 जुलाई को होगा Samsung Unpacked Event
कंपनी की तरफ से हाल ही में घोषणा की गई थी कि 10 जुलाई को Samsung Unpacked Event आयोजित होगा, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन के Galaxy Z Series स्मार्टफोन्स और इकोसिस्टम डिवाइसेस लॉन्च होंगे। कंपनी ने बताया कि सैमसंग का यह इवेंट पेरिस में आयोजित होगा।
साथ ही Samsung ने यह भी कहा है कि Galaxy AI भी जल्द ही मिलेगा। अब Galaxy Z Series और Galaxy के पूरे इकोसिस्टम में Galaxy AI की ताकत से मिलने और जानने के लिए भी तैयार हो जाएं। संभावनाओं की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयारी कर लें। क्योंकि हम मोबाइल AI के नए फेज में कदम रखने जा रहे है, जहां आपको नई-नई संभावनाओं से मिलने का मौका मिलेगा।
Samsung India ने अपकमिंग Samsung Galaxy Wearables और Hearables डिवाइसेस के लिए भी प्री-बुकिंग की घोषणा की है। ग्राहक 1999 रुपये की टोकन अमाउंट में Samsung Galaxy इकोसिस्टम के अगले प्रोडक्ट्स को पहले से बुक कर सकते हैं। वहीं इन प्रोडक्ट्स की खरीद पर ग्राहकों को 6,499 रुपये तक का फायदा भी प्राप्त हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








