Tecno Phantom V Fold 5G स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, इतनी कम कीमत में कर सकते हैं ऑर्डर

Tecno Phantom V Fold Prebooking: अगर आप भी नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और महंगे कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेन्को ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Tecno Phantom V Fold 5G पर प्री बुकिंग शुरू कर दिया है। जो सैमसंग और वीवो की तुलना में काफी सस्ता है। आइए आपको इस अर्फोडेबल फोन के फीचर्स और कीमत के बारें में डिटेल्स बताते हैं।
Tecno Phantom V Fold 5G के फीचर्स
मेड इन इंडिया स्मार्टफोन Tecno Phantom V Fold 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.42 इंच की स्क्रीन LTPO एमोलेड कवर डिस्प्ले के साथ मिलेगा। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस स्मार्टफो में चिपसेट की बात की जाए तो इसमें आपको 4nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्लस प्रोसेसर भी मिलेगा। वहीं कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल के साथ 2x जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसी के साथ आपको सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
अब बात करते हैं इस स्मार्टफोन के बैटरी कि, जो आपको 5,000 mAh की बैटरी इस फोन में मिल रही है। जो 45 वॉट वायर्ड चार्ज को सपोर्ट करती है। वहीं कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को लेकर दावा किया है कि, केवल 15 मिनट में यह स्मार्टफोन 40 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

Tecno Phantom V Fold 5G पर ऑफर
अगर आप Tecno Phantom V Fold 5G की प्री-बुकिंग करते हैं तो इस पर कई तरह के ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे। इस फोन के प्री-बुकिंग पर 24 महीने की नो कॉस्ट EMI ऑप्शन्स मिल रहा हैं। आपको बता दें, इस अर्फोडेबल स्मार्टफोन को आप मात्र 3704 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ हर महीने की किस्त पर भी ले सकते हैं। इसी के साथ लीमिटेड स्टॉक पर 5000 रुपये तक का फ्री गिफ्ट और 6 महीने के अंदर एक बार स्क्रीन बदलने की फ्री सुविधा के साथ ही साथ पिक एंड ड्रॉप सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ उपलब्ध 5,000 रुपये का कैश बैक ऑफर भी दिया जा रहा है।
कीमत और बुकिंग
अगर Tecno Phantom V Fold 5G की कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के 12 GB रैम और 256 GB मॉडल की कीमत 88,888 रुपये शुरूआती कीमत रखी गई है। इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग आप 22 अप्रैल 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक अमेजन और रिटेल स्टोर पर कर सकते हैं। जहां से आप कई तरह के ऑफर्स का भी लाभ ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications