OnePlus 11 5G के लिए प्री-ऑर्डर 7 फरवरी से शुरू, जाने कीमत

OnePlus 11 5G को खरीदने का इंतजार अब खत्म। अब इस फ्लैगशिप फोन को प्री-ऑर्डर पर 7 फरवरी से खरीदा जा सकता है। अमेजन लिस्टिंग से OnePlus 11 5G के लिए प्री-ऑर्डर की डेट 7 फरवरी में लॉन्च होने का पता चला है। वनप्लस ने खुलासा करते हुए बताया कि वह उस दिन कई प्रोडक्टो को लॉन्च कर रहा है, जिसमें वनप्लस 11, वनप्लस 11आर, वनप्लस बड्स प्रो 2, वनप्लस पैड और वनप्लस क्यू2 प्रो क्यूएलईडी टीवी शामिल हैं।
MySmartPrice ने बताया है कि Amazon ने लिस्टिंग के जरिए OnePlus 11 5G के प्री-ऑर्डर की डेट का खुलासा कर दिया है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कुछ नहीं कहा है। जबकि वनप्लस को लॉन्च के समय प्री-ऑर्डर की डेट की घोषणा करने की उम्मीद है, यह फोन खरीदने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए एक हेड-अप है।
OnePlus 11 5G की भारत में कीमत
लॉन्च से पहले, टिपस्टर अभिषेक यादव ने खुलासा करते हुए बताया था कि, OnePlus 115G दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसमें 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। हाई-एंड स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 61,999 रुपये रखी गई है। अफवाह है कि स्मार्टफोन 14 फरवरी को ओपन सेल के लिए रखा जाएगा।

OnePlus 11 5G स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 11 में 3216 x 1440 पिक्सल के क्वाड-एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। यह LTPO 3.0 सपोर्ट वाला सैमसंग E4 AMOLED पैनल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और डॉल्बी विजन सर्टिफिकेशन शामिल है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 525 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। डिवाइस में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो ज्यादा सेफ्टी प्रोवाइट करता है।
OnePlus 11 कैमरा
बता दें कि OnePlus 11 के रियर कैमरा सिस्टम में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX890 मेन लेंस है। इसे 32MP IMX709 टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम) और 48MP IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। अपफ्रंट में, इसमें 16MP का सेल्फी शूटर शामिल है। हैंडसेट को पावर देने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC है, जो लेटेस्ट है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज भी है। हैप्टिक फीडबैक के लिए बायोनिक वाइब्रेशन मोटर भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications