Samsung Galaxy Unpacked इवेंट की शुरू हो गई तैयारी; Galaxy Z Fold 7, Flip 7 और Flip 7 FE हों सकते हैं लॉन्च
Samsung अपने फेमस Galaxy Unpacked 2025 इवेंट के साथ एक बार फिर फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार है। यह इवेंट 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। आम यूजर्स इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और एक अफॉर्डेबल वर्जन Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा चर्चा है कि Samsung अपने बहुप्रतीक्षित Triple-Fold Phone को भी इस इवेंट में टीज कर सकती है।

Galaxy Z Fold 7:अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल
Samsung Galaxy Z Fold 7 को कंपनी अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन बता रही है। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का आउटर डिस्प्ले और 8.2-इंच का इनर डिस्प्ले होगा। दोनों स्क्रीन AMOLED पैनल के साथ शानदार ब्राइटनेस और रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगी।
यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा, जो 12GB RAM के साथ आएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 4400mAh की बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की भारत में कीमत लगभग 1,69,000 रुपये हो सकती है।
Galaxy Z Flip 7: स्टाइलिश और पावरफुल
Galaxy Z Flip 7 एक क्लैमशेल फोल्डिंग फोन होगा, जिसमें 4.1-इंच का आउटर डिस्प्ले और 6.9-इंच का इनर डिस्प्ले मिलेगा। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेंगी।
Flip 7 को Samsung के इन-हाउस Exynos 2500 प्रोसेसर से पावर मिलेगा। इसमें 4300mAh की बैटरी दी जाएगी, जो सामान्य फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Galaxy Z Flip 7 भारत में ₹1,10,000 की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए होगा जो फोल्डेबल टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल और कॉम्पैक्ट डिजाइन चाहते हैं।
Galaxy Z Flip 7 FE: बजट में फोल्डेबल का मजा
Samsung इस बार Flip सीरीज़ में एक किफायती वेरिएंट Galaxy Z Flip 7 FE भी लॉन्च कर सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए होगा जो फोल्डेबल डिवाइस चाहते हैं लेकिन हाई-एंड बजट में नहीं जाना चाहते।
Galaxy Z Flip 7 FE में 3.4-इंच का आउटर डिस्प्ले और 6.7-इंच का इनर डिस्प्ले होगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 12MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा।
फोन में 3700mAh की बैटरी होगी, जो कि साइज के हिसाब से अच्छा बैकअप दे सकती है। इस फोन की भारत में संभावित कीमत 92,000 रुपये के आसपास होगी।
क्या है खास?
Samsung के इन तीनों फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको प्रीमियम डिजाइन, शक्तिशाली कैमरा सेटअप, शानदार डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बेहतरीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा।
Galaxy Z Fold 7 उन यूजर्स के लिए है जो मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी को प्रायोरिटी देते हैं, जबकि Z Flip 7 और Flip 7 FE स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए है।
कब और कहां देखें लाइव?
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट का लाइव स्ट्रीम 10 जुलाई को शाम 7:30 बजे (IST) से YouTube और Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। फैंस और टेक लवर्स के लिए यह एक बड़ा दिन होगा, खासकर अगर आप फोल्डेबल टेक्नोलॉजी के दीवाने हैं।


Click it and Unblock the Notifications