श्याओमी ने दी अपने यूजर्स को भारी छूट
श्याओमी इन दिनों यूजर्स को खुश करने में बिलकुल पीछे नहीं है। भारत में इन दिनों श्याआमी ने दीवाली सेल लगाई है जिसमें कई मॉडल पर खरीददारों को अच्छी खासी छूट मिलेगी।

इस सेल को श्याअोमी ने अक्टूबर तक चलाई थी, जिसमें यूजर्स और खरीददारों को इन प्रोडक्ट पर फायदा मिला। आइए डालते हैं एक नज़र-

1 रूपए की फ्लैश सेल्स: दीवाली सेल के हिस्से के रूप में, श्याओमी ने 1 रूपए की सेल भी चलाई थी। इसमें श्याओमी रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट 3 (2 जीबी, 16जीबी मेमोरी), मी4 की 30 यूनिट को सेल किया था। इसके अलावा, मी ब्लूटूथ स्पीकर, 20,000 एमएएच की मी पॉवर बैंक और मी बैंड 2 की भी 100 यूनिट सेल की। ये सेल हर दिन दोपहर 2 बजे ऑन की जाती थी।

श्याओमी ने इस दीवाली सेल के दौरान नया श्याओमी रेडमी 3एस, रेडम 3एस प्राइम और रेडमी नोट 3 खरीदने पर 500 रूपए की छूट दी जबकि इनकी कीमत क्रमश; 6499, 8499 और 9499 रूपए है। साथ ही 3जीबी रैम वाले श्याओमी रेडमी नोट 3 में 1000 रूपए की छूट दी गई, यह फोन मात्र 10,999 रूपए में उपलब्ध था।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

इस सेल के दौरान मी मैक्स फोन पर 1000 रूपए की छूट मिली और इसकी कीमत 14,999 रूपए से घटकर 13,999 रूपए हो गई।

श्याओमी मी5 पर इस सेल के दौरान यूजर्स को विशेष ऑफर के तहत 3000 रूपए तक की छूट मिली। इस फोन की कीमत, 19,999 रूपए है।
मी मैक्स को श्याओमी भारत में अक्टूबर से यूजर्स के लिए पेश करेगा। इसकी कीमत, 19,999 रूपए है जो कि दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 6.44 इंच का डिस्प्ले है और 4जीबी रैम व 128 जीबी मेमोरी है।
10,000 एमएएच मी पॉवर बैंक प्रो, इस सेल में मात्र 1999 रूपए की मिली है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग पॉवर बैंक है। वहीं मी पॉवर बैंक में 200 रूपए की छूट दी गई और छूट के तहत यह यूजर्स को मात्र 1099 रूपए में मिली।
जबकि 20,000 एमएएच की पॉवर बैंक, 1899 रूपए में प्राप्त हुई।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

मी एसर प्यूरीफायर और मी बैंड 2: ये दोनों ही यूजर्स के लिए फायदेमंद डील रही। एयर प्यूरीफॉयर, 9,999 रूपए में उपलब्ध था जबकि बैंड, 1999 रूपए में मिल रहा था।

अन्य ऑफर्स के तहत मी इन ईयर हेडफोन प्रो, मी कैप्यूल इयरफोन, मी ब्लूटूथ स्पीकर, क्रमश: 1,399, 899 और 1999 रूपए में उपलब्ध थे। जिन पर 400, 100 और 700 रूपए की छूट प्रदान की गई।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








